Nifty Strategy for Today: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को लगातार पांचवें सेशन में गिरावट देखी गई। ग्लोबल बाजारों की कमजोरी ने भारतीय बाजार की गिरावट को बढ़ाने का काम किया है। बाजार जानकारों का कहना है कि ग्लोबल चुनौतियों, मैक्रोइकनॉमिक डेटा और भारत-अमेरिका व्यापार वार्ताओं के कारण बाजार पर दबाव रह सकता है। ग्लोबल कमोडिटी कीमतों में ग्रोथ, रुपये की कमजोरी और अमेरिकी टैरिफ का असर बाजार की चिंता बढ़ा रही है। ऐसे में फार्मा सेक्टर की ट्रंप की मार क्या आज सेंसेक्स-निफ्टी पर दोहरी चोट पहुंचाएगी। आइए डालते है एक नजर कि आज निफ्टी-बैंक निफ्टी किन लेवल के आसपास खुल सकते है और इनके लिए कौन से लेवल अहम होंगे।
निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 24981-25031(20DEMA) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25089-25121/25153 पर है। वहीं पहला बेस 24798-24832
पर है जबकि बड़ा बेस 24666/24710-24749पर है।
IT के साथ फार्मा में गिरावट संभव है। निफ्टी बैंक 55000 तोड़ दिया है। पुट राइटर्स कन्विक्शन नहीं, किसी स्तर को बेस/सपोर्ट कहना मुश्किल है। 25000 के नीचे शॉर्ट को होल्ड करें, 24981-25031 के नीचे उछाल में बेचे। सबसे पास 24832-24798 सपोर्ट है। अगर टूटा तो नीचे 24666/24710-24749
वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 55113-55251 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 55640/55510-55391 पर है। वहीं पहला बेस 54741-54907 पर है जबकि बड़ा बेस 55477-55609 पर है।
कल कोई शॉर्ट का मौका नहीं मिला, लेकिन 55000 को तोड़ा है। 2 दिन से 55000 पुट राइटर्स EXIT मोड में हैं, आखिर में टूटा। अब कॉल राइटर्स 55000-55200-55500 के जोन में नीचे आए। अब पुट राइटर्स 55000 के जोन से 54500 पर शिफ्ट हो गए हैं। HDFC बैंक, ICICI बैंक के साथ के बिना मजबूती आना मुश्किल है।
उन्होंने आगे कहा कि 20 DEMA पहले से टूटा, बेहतर रिस्क-रिवॉर्ड के लिए सतर्क रहें। शॉर्ट और उछाल में शॉर्ट सिर्फ 55000/55113-55251 के नीचे है। 54907 के नीचे टिका तो 54741-54609-54477 भी दिखेगा। ऐसे में लेवल बेस्ड ट्रेड करें। IT, फार्मा के कमजोरी के बाद सिर्फ बैंकों में पुलबैक संभव है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।