Market insight : बाजार में कमजोरी का रुझान कायम, 24450 के नीचे जाने पर 24200 तक गिर सकता है निफ्टी

Market trend : आज बाज़ार के मूड पर दो बड़ी बातों का असर देखने को मिला। पहली तो ये कि राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा ब्रांडेड और पेटेंटेड दवाओं पर 100 फीसदी टैक्स लगाने की घोषणा ने भारतीय फार्मा शेयरों को काफ़ी चोट पहुंचाई और इस सेक्टर में सबसे ज़्यादा गिरावट आई

अपडेटेड Sep 26, 2025 पर 5:56 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बैंक निफ्टी गिरावट के साथ खुला और कुछ देर एक दायरे में घूमता रहा,फिर 1.22 फीसदी की गिरावट के साथ 54,389 पर बंद हुआ

एसबीआई सिक्योरिटीज के सुदीप शाह

Market news: एसबीआई सिक्योरिटीज के टेक्निकल रिसर्च और डेरिवेटिव्स हेड सुदीप शाह ने कहा कि भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स आज बड़ी गिरावट के साथ खुले। दिन बढ़ने के साथ कमजोरी बढ़ती रही और अंत में ये गिरावट के साथ बंद हुए। ये बाजार में बिकवाली के मजबूत दबाव और सतर्क नजरिए का संकेत है। आज बाज़ार के मूड पर दो बड़ी बातों का असर देखने को मिला। पहली तो ये कि राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा ब्रांडेड और पेटेंटेड दवाओं पर 100 फीसदी टैक्स लगाने की घोषणा ने भारतीय फार्मा शेयरों को काफ़ी चोट पहुंचाई और इस सेक्टर में सबसे ज़्यादा गिरावट आई। दूसरी ये कि एक्सेंचर के हालिया तिमाही नतीजों से मांग में कोई बड़ा सुधार न होने के संकेतों ने आईटी शेयरों पर दबाव बना दिया।

इसके अलावा, अमेरिकी डॉलर के कमज़ोर होने के बावजूद भारतीय रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर (शुक्रवार को बंद भाव पर 88.70) के आसपास मडरा रहा है। बाजार से हो रही लगातार विदेशी निकासी, हाई अमेरिकी टैरिफ, वीज़ा फीस में बढ़त और ग्लोबल ट्रेड से जुड़ी चिंताओं ने इस गिरावट को और बढ़ा दिया है।


इन घटनाओं से मार्केट सेंटीमेंट कमजोर हुआ है जिसके चलते निफ्टी अपने अहम सपोर्ट जोम से नीचे आ गया और लगातार छठे दिन इसकी गिरावट जारी रही।

सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो सभी सेक्टर लाल निशान में बंद हुए। फार्मा और आईटी इंडेक्स सबसे ज़्यादा गिरावट वाले दो सेक्टर रहे, दोनों 2-2.5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। LT और टाटा मोटर्स सबसे ज़्यादा बढ़ने वाले शेयर रहे, जबकि इंडसइंड बैंक और एमएंडएम सबसे ज़्यादा गिरावट वाले शेयर रहे।

ब्रॉडर मार्केट की बात करें तो मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100, दोनों ने बेंचमार्क सेंसेक्स-निफ्टी की तुलना में काफ़ी कमज़ोर प्रदर्शन किया। मिडकैप 100 इंडेक्स और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 2.05 फीसदी और 2.26 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। एंडवांस-डिक्लाइन रेशियो मंदड़ियों के पक्ष में रहा। निफ्टी 500 इंडेक्स में से 459 शेयर लाल निशान में बंद हुए, जो सभी स्टरों में हुई बिकवाली और बाज़ार की कमज़ोरी का संकेत है।

निफ्टी व्यू

निफ्टी आज गिरावट के साथ खुला। इंट्राडे सत्र के दौरान इसमें गिरावट जारी रही। अंत में ये 0.95 फीसदी की गिरावट के साथ 24,655 पर बंद हुआ। डेली चार्ट पर, इसने एक लॉन्ग बॉडी बियरिश कैंडल बनाई है। जो पूरे दिन खरीदारों की तुलना में बेचने वालों की मजबूत पकड़ का संकेत है।

इंडेक्स 24,405 से 25,449 तक की पिछली बढ़त के 61.8 फीसदी फिबोनाची रिट्रेसमेंट स्तर (24807) और अपने 100-डे ईएमए (24,747) से नीचे टूट गया है। ये एक बड़े सपोर्ट के टूटने का संकेत देता है। वीकली चार्ट पर,निफ्टी ने एक बड़ी बियरिश कैंडल बनाई और बढ़त के साथ बंद होने के अपने तीन हफ्ते के सिलसिले को तोड़ दिया।

RSI नीचे की ओर बढ़ रहा है, 40 के स्तर से थोड़ा नीचे सेटल हो गया है,जो कमज़ोर गति और आगे और गिरावट का संकेत देता है। ADX इंडीकेटर डेली चार्ट पर DI- line को DI+ से ऊपर जाते हुए दिखा रहा है, जो बाजार में मंदड़ियों के हावी होने का संकेत है। इसके अलावा,निफ्टी बोलिंगर बैंड की मिड लाइन से नीचे टूट गया जो बढ़ती मंदी और लोअर बैंड की ओर बदलाव का संकेत है, जिसे अक्सर बिकवाली के बढ़ते दबाव के संकेत के रूप में देखा जाता है।

अहम स्तरों पर नज़र डालें तो 24,450-24,500 का जोन इंडेक्स के लिए एक अहम सपोर्ट के रूप में कार्य करेगा। अगर निफ्टी 24,450 के स्तर से नीचे चला जाता है, तो यह 24,200 के स्तर तक गिर सकता है। जबकि, ऊपर की ओर, 24,850-24,900 का जोन निफ्टी के लिए एक अहम रेजिस्टेंस के रूप में कार्य करेगा।

Market outlook : लाल निशान में बंद हुआ बाजार, जानिए 29 सितंबर को कैसी रह सकती है इसकी चाल

बैंक निफ्टी व्यू

बैंक निफ्टी गिरावट के साथ खुला और कुछ देर एक दायरे में घूमता रहा,फिर 1.22 फीसदी की गिरावट के साथ 54,389 पर बंद हुआ। डेली चार्ट पर,यह अपने 100-डे ईएमए स्तर 54,901 से नीचे चला गया और लगातार तीसरे दिन गिरावट जारी रही, जो निरंतर बनी मंदी का संकेत है।

वीकली चार्ट पर, बैंक निफ्टी ने एक बड़ा बियरिश कैंडल बनाया है जो 57,628 से 53,562 तक की अपनी पिछली गिरावट के 50% फिबोनाची रिट्रेसमेंट ज़ोन (55,600-55,650) के आसपास रेजिस्टेंस झेल रहा था। यह रेजिस्टेंस जोन बोलिंगर बैंड की मिड लाइन के साथ भी मेल खाता है जहां इंडेक्स निचले बैंड से वापस मिड लाइन तक पहुचा और फिर फिर से गिर गया। इससे संकेत मिलता है कि बाजार में मंदड़िए हावी हैं।

ADX में गिरावट जारी है, ये कमजोर होते ट्रेंड और बाजार की गति में सुस्ती आने का संकेत है। इससे संकेत मिलता है कि मौजूदा चाल धीमी पड़ सकती है। कुल मिलाकर, बैंक निफ्टी की मंदी के दौर में है और अहम टेक्निकल लेवल्स पर बड़े रेजिस्टेंस मज़बूत बने हुए हैं।

अहम स्तरों पर नज़र डालें तो, 54,100-54,000 का जोन इंडेक्स के लिए एक बड़े सपोर्ट के रूप में कार्य करेगा। अगर इंडेक्स 54,000 के स्तर से नीचे चला जाता है, तो यह 53,500 के स्तर तक गिर सकता है। जबकि, ऊपर की ओर, 54,900-55,000 का 100-डे ईएमए जोन इंडेक्स के लिए एक अहम रेजिस्टेंस जोन के रूप में कार्य करेगा।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।