Stock Markets: भारतीय शेयर बाजार के लिए अमेरिका एक बार फिर से विलेन बनता नजर आ रहा है। सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार 22 मई को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 644 अंक टूटकर बंद हुआ। कारोबार के दौरान तो एक समय 1100 अंको तक गिर गया था। ऐसे में आपके मन में सवाल होगा कि आखिर शेयर बाजार में अचानक इतनी बड़ी गिरावट क्यों आई? इसका सीधी वजह है अमेरिका, अमेरिका का बॉन्ड यील्ड और वहां के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। ये तीनों फैक्टर्स मिलकर कैसे भारतीय शेयर बाजार पर दबाव डाल रहे हैं, आइए समझते हैं-
