Winsol Engineers IPO Listing: ₹75 का शेयर ₹365 पर लिस्ट, धांसू लिस्टिंग के बाद शेयर अपर सर्किट पर

Winsol Engineers IPO Listing: विनसॉल इंजीनियर्स सोलर और विंड पावर जेनेरेशन कंपनियों को सर्विसेज मुहैया कराती है। यह दिसंबर 2015 में बनी थी और अब इसका आईपीओ आया था। इसके आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था। आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर शेयर जारी हुए हैं। चेक करें कंपनी की कारोबार सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

अपडेटेड May 14, 2024 पर 3:58 PM
Winsol Engineers IPO Listing: विनसॉल इंजीनियर्स का ₹23.36 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 6-9 मई तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Winsol Engineers IPO Listing: सोलर और विंड पावर जेनेरेशन कंपनियों को सर्विसेज मुहैया कराने वाली विनसॉल इंजीनियर्स (Winsol Engineers) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को जबरदस्त रिस्पांस मिला था  और ओवरऑल 682 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 75 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 365 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 386.67 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Winsol Engineers Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयरों की खरीदारी और बढ़ी। उछलकर यह 383.25 रुपये (Winsol Engineers Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ है यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 411 फीसदी मुनाफे में हैं।

    Winsol Engineers IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

    विनसॉल इंजीनियर्स का ₹23.36 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 6-9 मई तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 682.14 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 207.23 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 1,087.81 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 780.15 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 31,15,200 नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में होगा।


    Winsol Engineers के बारे में

    दिसंबर 2015 में बनी विनसॉल इंजीनियर्स सोलर और विंड पावर जेनेरेशन कंपनियों को सर्विसेज मुहैया कराती है। अप्रैल 2024 तक के आंकड़ों के हिसाब से इसके पास अभी ₹119.53 करोड़ रुपये के 41 से अधिक बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हुई है। वित्त वर्ष 2021 में इसे 49.44 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2022 में उछलकर 1.08 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2023 में 5.18 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू सालाना 71 फीसदी से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर 65.45 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले वित्त वर्ष 2023-24 की बात करें तो पहले 9 महीने यानी अप्रैल-दिसंबर 2023 में इसे 6.77 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा और 52.02 करोड़ रुपये का रेवेन्यू हासिल हो चुका है।

    Finelistings Tech IPO Listing: सेकंड हैंड लग्जरी कार कंपनी का बड़ा धमाका, 3% प्रीमियम पर एंट्री के बाद अपर सर्किट

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।