Winsol Engineers IPO Listing: सोलर और विंड पावर जेनेरेशन कंपनियों को सर्विसेज मुहैया कराने वाली विनसॉल इंजीनियर्स (Winsol Engineers) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 682 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 75 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 365 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 386.67 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Winsol Engineers Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयरों की खरीदारी और बढ़ी। उछलकर यह 383.25 रुपये (Winsol Engineers Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ है यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 411 फीसदी मुनाफे में हैं।
