मोहम्मद हक के बाद Wipro ने अब पूर्व CFO जतिन दलाल पर किया मुकदमा

जतिन दलाल ने सिंतबर 2023 में Wipro के CFO के पद से इस्तीफा दे दिया था और कॉग्निजेंट को जॉइन कर लिया था। मुकदमे के पीछे के विशेष कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हैं। Wipro के मुकदमे के जवाब में दलाल ने अदालत से मामले को मध्यस्थता के लिए भेजने का अनुरोध किया है। Wipro के शेयरों पर अभी इसका असर देखने को नहीं मिला है

अपडेटेड Dec 27, 2023 पर 12:06 PM
Story continues below Advertisement
मुकदमा बेंगलुरु सिविल कोर्ट में दायर किया गया है।

एक दिन पहले खबर आई थी कि आईटी कंपनी विप्रो (Wipro) ने नॉन कंपीट क्लॉज की अवधि पूरा होने से पहले ही कॉग्निजेंट (Cognizant) जॉइन करने के लिए अपने एक पूर्व सीनियर एग्जीक्यूटिव मोहम्मद हक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। अब सूचना है कि विप्रो ने अपने पूर्व चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (CFO) जतिन दलाल (Jatin Dalal) के खिलाफ भी मुकदमा दायर किया है। यह मुकदमा बेंगलुरु सिविल कोर्ट में दायर किया गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुकदमे के पीछे के विशेष कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हैं।

विप्रो के मुकदमे के जवाब में दलाल ने अदालत से मामले को मध्यस्थता के लिए भेजने का अनुरोध किया है। विप्रो और दलाल दोनों ने कानूनी मामले में अपनी दलीलें पेश की हैं और अगली सुनवाई 3 जनवरी को होनी है। आगामी सुनवाई के दौरान, अदालत इस बात पर निर्णय लेगी कि विवाद को मध्यस्थता के लिए आगे बढ़ाया जाना चाहिए या नहीं।

इस साल सितंबर में दिया था इस्तीफा


दलाल ने सिंतबर 2023 में व्रिपो के सीएफओ के पद से इस्तीफा दे दिया था और कॉग्निजेंट को जॉइन कर लिया था। दलाल साल 2015 से विप्रो में सीएफओ थे। 30 नवंबर से कंपनी की सेवाओं से उन्हें मुक्त कर दिया गया। दलाल की जगह अपर्णा अय्यर को व्रिपो में नया सीएफओ नियुक्त किया गया। जहां तक मोहम्मद हक की बात है तो वह विप्रो में पूर्व सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और अमेरिका के लिए हेल्थकेयर व मेडिकल डिवाइसेज के हेड रह चुके हैं। विप्रो ने उनके खिलाफ अमेरिका की एक अदालत में शिकायत डाली है।

Dish TV के EGM में शेयरधारकों ने किया तख्तापलट, कंपनी के पूरे बोर्ड को किया बाहर

शेयरों पर असर नहीं

​विप्रो के शेयरों पर अभी इन दो मामलों का असर देखने को नहीं मिला है। शेयर बीएसई पर लगभग पिछले बंद भाव के आसपास ही 468 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। वहीं एनएसई पर सह 467 रुपये के करीब ट्रेड कर रहा है। एक दिन पहले 26 नवंबर को शेयर 470 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।