Get App

Wipro Share Price: Q4 नतीजों के बाद IT कंपनी का शेयर 3% गिरा, कम मुनाफे के बाद ब्रोकरेज की क्या है राय

Wipro Share Price: शेयर को कवर करने वाले 45 एनालिस्ट्स में से 11 ने 'बाय' रेटिंग दी है। 19 ने 'होल्ड' की सलाह दी है, और 15 ने 'सेल' की सलाह दी है। विप्रो के बोर्ड ने 15,000 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक को मंजूरी दी है

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Apr 17, 2026 पर 4:01 PM
Wipro Share Price: Q4 नतीजों के बाद IT कंपनी का शेयर 3% गिरा, कम मुनाफे के बाद ब्रोकरेज की क्या है राय
पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में Wipro का शुद्ध मुनाफा 0.47 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी के साथ 13,197.4 करोड़ रुपये रहा।

IT कंपनी विप्रो के शेयर में 17 अप्रैल को दिन में 3.6 प्रतिशत तक की गिरावट आई। BSE पर भाव 202.60 रुपये के लो तक गया। बाद में शेयर 2.78 प्रतिशत गिरावट के साथ 204.35 रुपये पर सेटल हुआ। जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में कंपनी की परफॉरमेंस अच्छी न रहने से शेयर में बिकवाली का दबाव है। तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 1.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,501.8 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले मुनाफा 3,569.6 करोड़ रुपये था। कुल इनकम 7.6 प्रतिशत बढ़कर 24,236.3 करोड़ रुपये हो गई। अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही की तुलना में मुनाफा 12.2 प्रतिशत और इनकम 2.8 प्रतिशत बढ़ी है।

कंपनी के आईटी सर्विसेज सेगमेंट ने मार्च 2026 तिमाही में 265.1 करोड़ डॉलर का रेवेन्यू दर्ज किया। यह सालाना आधार पर 2.1 प्रतिशत ज्यादा है। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में विप्रो का शुद्ध मुनाफा 0.47 प्रतिशत की मामूली बढ़ोतरी के साथ 13,197.4 करोड़ रुपये रहा। रेवेन्यू 3.96 प्रतिशत बढ़कर 92,624 करोड़ रुपये रहा।

विप्रो के बोर्ड ने 15,000 करोड़ रुपये के शेयर बायबैक को मंजूरी दी है। शेयरहोल्डर्स से 60 करोड़ शेयर वापस लिए जाएंगे। बायबैक प्राइस 250 रुपये प्रति शेयर रहेगा। विप्रो को उम्मीद है कि आगामी अप्रैल-जून 2026 तिमाही में आईटी सर्विसेज बिजनेस से रेवेन्यू 259.7 करोड़ डॉलर से 265.1 करोड़ डॉलर के बीच रहेगा। वित्त वर्ष 2026 के अंत तक कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 2,42,156 रही। इससे पहले के वित्त वर्ष के अंत तक यह 2,33,346 थी।

Wipro पर ब्रोकरेज की राय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें