Wockhardt Share Price: फार्मास्यूटिकल और बायोटेक कंपनी Wockhardt के शेयरों में 3 जुलाई को 5 प्रतिशत की तेजी दिखी। पिछले 5 कारोबारी सत्रों में शेयर करीब 30 प्रतिशत चढ़ा है। Wockhardt शेयर में लगातार दिख रही तेजी की वजह है कि कंपनी के दो एंटीबायोटिक्स की जल्द ही भारत में लॉन्चिंग होने वाली है। कंपनी की इनवेस्टिगेशनल एंटीबायोटिक दवा Zaynich अमेरिका में कैंसर के मरीज का सफलतापूर्वक इलाज करने में कामयाब रही। यह इस तरह का पहला मामला है। इस दवा को WCK 5222 के रूप में फाइल किया गया था।
