Wockhardt Share Price: फार्मा स्टॉक में 14% की तूफानी तेजी, CDSCO से एक अप्रूवल के दम पर 52 वीक का नया हाई क्रिएट

Wockhardt Share Price: CDSCO ने भारत में एंटीबायोटिक 'ज़ेनिक' के आयात और मार्केटिंग की अनुमति दी है। वॉकहार्ट ने एक बयान में कहा कि ज़ेनिक अपनी तरह की पहली एंटीबायोटिक है। वॉकहार्ट की यूरोप और भारत में अच्छी खासी मौजूदगी है

अपडेटेड May 29, 2026 पर 4:40 PM
Story continues below Advertisement
Wockhardt एक रिसर्च बेस्ड ग्लोबल फार्मा और बायोटेक्नोलॉजी कंपनी है।

फार्मा कंपनी वॉकहार्ट के शेयरों में 29 मई को शानदार तेजी रही। शेयर BSE पर दिन में पिछले बंद भाव से 18 प्रतिशत तक उछलकर 2096.45 रुपये के हाई तक गया। यह शेयर का 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर भी है। बाद में शेयर 14.6 प्रतिशत बढ़त के साथ 2030.70 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी ने एक दिन पहले शेयर बाजारों को बताया था कि इंडियन ड्रग रेगुलेटर 'सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन' (CDSCO) ने भारत में एंटीबायोटिक 'ज़ेनिक' (जाइडबैक्टम/सेफेपीम) के आयात और मार्केटिंग की अनुमति दे दी है।

वॉकहार्ट ने एक बयान में कहा कि ज़ेनिक अपनी तरह की पहली एंटीबायोटिक है। यह दवा उन वयस्क मरीजों के इलाज में इस्तेमाल की जाएगी, जिन्हें कॉम्प्लिकेटेड यूरिनरी ट्रैक्ट इनफेक्शन (cUTI) हैं, यानि कि जिन्हें जटिल यूरिन इनफेक्शन हैं। इनमें पाइलोनेफ्राइटिस (किडनी तक फैला इनफेक्शन) भी शामिल है। साथ ही यह उन केसेज के लिए भी जिनमें खून में Gram-negative बैक्टीरिया मौजूद है। इसे 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के मरीजों के इलाज में ही इस्तेमाल किया जाएगा।

यह मंजूरी ENHANCE-1 स्टडी (NCT04979806) के नतीजों पर बेस्ड है। यह एक बहुराष्ट्रीय, रैंडमाइज्ड, डबल-ब्लाइंड फेज 3 क्लिनिकल ट्रायल था। इसमें cUTI से पीड़ित मरीजों में Zaynich की प्रभावशीलता और सुरक्षा की तुलना meropenem से की गई। इन मरीजों में पाइलोनेफ्राइटिस के मरीज भी शामिल थे। मरीजों को 2:1 के अनुपात में रैंडमाइज किया गया था, ताकि उन्हें Zaynich या meropenem दिया जा सके। इस स्टडी में Zaynich ने बेहतर प्रदर्शन किया।


Wockhardt शेयर एक सप्ताह में 30 प्रतिशत मजबूत

शेयर में आई जबरदस्त तेजी से वॉकहार्ट का मार्केट कैप बढ़कर 33000 करोड़ रुपये हो गया है। शेयर BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है। 2 साल में शेयर 260 प्रतिशत, 3 साल में लगभग 1100 प्रतिशत और 6 महीनों में 60 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा है। एक महीने में यह 46 प्रतिशत और एक सप्ताह में लगभग 30 प्रतिशत की बढ़त देख चुका है। कंपनी में मार्च 2026 ​के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 49.08 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

कंपनी की वित्तीय सेहत

जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में वॉकहार्ट का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 516 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 167 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 2026 के दौरान स्टैंडअलोन रेवेन्यू 1,739 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 317 करोड़ रुपये रहा। वॉकहार्ट की यूरोप और भारत में अच्छी खासी मौजूदगी है। ब्रिटेन के नॉर्थ वेल्स में मैन्युफैक्चरिंग और इंजेक्टेबल फैसिलिटी है।

Stock Market Fall: लाल निशान में फिसला बाजार, सेंसेक्स 361 अंक तक लुढ़का; 3 कारणों से छाई बिकवाली

इसके अलावा यह यूरोप में फॉर्म्युलेशंस और APIs के लिए मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी मजबूत करने के लिए फ्रांसीसी कंपनी नेग्मा को खरीद चुकी है। कंपनी की अमेरिका, यूके, आयरलैंड, स्विट्जरलैंड, मैक्सिको, रूस और कई अन्य देशों में मौजूदगी है। भारत और यूके में रिसर्च फैसिलिटीज हैं और आयरलैंड में भी एक मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।