Wockhardt का शेयर बना रॉकेट, 17% की लगाई छलांग; फार्मा पर टैरिफ को लेकर एक क्लैरिफिकेशन से मिला बूस्ट

Wockhardt Share Price: ब्रांडेड दवाओं के अमेरिका में इंपोर्ट पर लगाया गया नया टैरिफ उन देशों पर लागू नहीं होगा, जिनके साथ अमेरिका ने समझौते किए हैं। वॉकहार्ट की यूरोप और भारत में अच्छी खासी मौजूदगी है। कंपनी में जून 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 49 प्रतिशत हिस्सेदारी थी

अपडेटेड Sep 29, 2025 पर 4:41 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

फार्मा कंपनी वॉकहार्ट के शेयरों में 29 सितंबर को दिन में 19 प्रतिशत तक की जबरदस्त तेजी दिखी। BSE पर कीमत 1589.50 रुपये के हाई तक चली गई। कारोबार बंद होने पर शेयर 17.23 प्रतिशत बढ़त के साथ 1565.50 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 25400 करोड़ रुपये हो गया है। शेयर में खरीद बढ़ने की प्रमुख वजह रही अमेरिका में फार्मा इंपोर्ट्स पर टैरिफ को लेकर सामने आया क्लैरिफिकेशन।

इसके तहत कहा गया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से ब्रांडेड दवाओं के अमेरिका में इंपोर्ट पर लगाया गया नया टैरिफ उन देशों पर लागू नहीं होगा, जिनके साथ अमेरिका ने समझौते किए हैं। यह यूरोपीय संघ और जापान के लिए राहत की बात है। यह वॉकहार्ट के लिए इसलिए अच्छी खबर है कि क्योंकि इसके मैन्युफैक्चरिंग प्लांट यूरोप में हैं। शुक्रवार, 26 सितंबर को कंपनी का शेयर BSE पर 9.4 प्रतिशत टूटकर बंद हुआ था।

Wockhardt की यूरोप और भारत में अच्छी खासी मौजूदगी


वॉकहार्ट की ब्रिटेन के नॉर्थ वेल्स में मैन्युफैक्चरिंग और इंजेक्टेबल फैसिलिटी है। इसके अलावा यह यूरोप में फॉर्म्युलेशंस और APIs के लिए मैन्युफैक्चरिंग कैपेसिटी मजबूत करने के लिए फ्रांसीसी कंपनी नेग्मा को खरीद चुकी है। कंपनी की अमेरिका, यूके, आयरलैंड, स्विट्जरलैंड, मैक्सिको, रूस और कई अन्य देशों में मौजूदगी है। भारत और यूके में रिसर्च फैसिलिटीज हैं और आयरलैंड में भी एक मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी है। वॉकहार्ट की यूरोप और भारत में अच्छी खासी मौजूदगी है।

Wockhardt का शेयर 1 साल में 58 प्रतिशत चढ़ा

वॉकहार्ट के शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है। पिछले 1 साल में शेयर 58 प्रतिशत और 2 साल में 565 प्रतिशत मजबूत हुआ है। कंपनी में जून 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 49 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का उच्च स्तर 1870 रुपये है, जो 12 जून 2025 को देखा गया। 52 सप्ताह का निचला स्तर 918.85 रुपये 8 अक्टूबर 2024 को देखा गया।

अप्रैल-जून 2025 तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 413 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 69 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। पूरे वित्त वर्ष 2025 के दौरान स्टैंडअलोन रेवेन्यू 1402 करोड़ रुपये और रहा।

पेटेंट-फ्री दवाएं अमेरिकी टैरिफ से फ्री

अमेरिका ने ब्रांडेड और पेटेंट वाले फार्मा प्रोडक्ट्स के इंपोर्ट पर 100 प्रतिशत का टैरिफ 1 अक्टूबर 2025 से लागू करने की घोषणा की है। हालांकि अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट बनाने वाली दवा कंपनियों को इससे छूट दी गई है। हालांकि ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया कि ये टैरिफ यूरोपीय संघ, जापान और ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौतों में मेंशन मौजूदा टैरिफ के अतिरिक्त लागू होंगे या नहीं। वैसे तो एनालिस्ट्स का मानना है कि सन फार्मा पर कुछ जोखिम है। बाकी भारतीय फार्मा कंपनियों को कोई खास नुकसान नहीं होगा क्योंकि जेनेरिक यानि पेटेंट-फ्री दवाएं अमेरिकी टैरिफ से आजाद हैं।

Nifty 50 Rejig: 30 सितंबर से दिखेंगे बदलाव, Max Healthcare और Indigo की एंट्री; रीबैलेंसिंग से आ सकते हैं $1 अरब

एचएसबीसी ग्लोबल इनवेस्टमेंट रिसर्च ने एक रिपोर्ट में कहा कि भारतीय कंपनियों में केवल सन फार्मा की अमेरिका में पेटेंट वाली दवाओं से अच्छी-खासी बिक्री है। सन फार्मा ने वित्त वर्ष 2024-25 में पेटेंट प्रोडक्ट्स से 1.217 अरब अमेरिकी डॉलर की वैश्विक बिक्री दर्ज की। इसमें अमेरिकी बाजार का योगदान लगभग 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर रहा, यानि कि वैश्विक बिक्री का 85-90 प्रतिशत। यह आंकड़ा कंपनी के कुल रेवेन्यू का 17 प्रतिशत था।

कहा जा रहा है कि सन फार्मा पेटेंट प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग को अमेरिका स्थित अपने 3 प्लांट्स में शिफ्ट कर सकती है। कंपनी नए कैपेक्स की घोषणा कर सकती है या अमेरिका में एक प्लांट खरीद सकती है। इसके लिए 6-24 महीने तक का समय लग सकता है।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।