Wonderla और Imagicaa के बड़े-बड़े प्लान, अब मनोरंजन के लिए मिलेंगे और अधिक ऑप्शन

देश के सबसे बड़े एम्यूजमेंट पार्कों में शुमार वंडरेला (Wonderla) और इमेजिका (Imagicaa) नई प्रॉपर्टीज, अधिग्रहण और अपने थीम पार्क में राइड्स जोड़कर अपना पोर्टफोलियो बढ़ा रहे हैं। इमेजिका 770 करोड़ रुपये में चार प्रॉपर्टीज खरीद रही है जबकि वंडरेला जून 2024 तिमाही में भुबनेश्वर में 660 करोड़ रुपये के निवेश से एक पार्क खोलने वाली है। यह इसके उम्मीद से करीब तीन महीने पहले है

अपडेटेड Feb 13, 2024 पर 4:41 PM
Story continues below Advertisement
कोरोना महामारी के समय एम्यूजमेंट पार्क ऑपरेटर्स को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी। इंडियन एसोसिएशन ऑफ एम्यूजमेंट पार्क्स एंड इंडस्ट्रीज का अनुमान है कि 2021 में महामारी के चलते इंडस्ट्री को 90 हजार करोड़ रुपये का झटका लगा।

देश के सबसे बड़े एम्यूजमेंट पार्कों में शुमार वंडरेला (Wonderla) और इमेजिका (Imagicaa) नई प्रॉपर्टीज, अधिग्रहण और अपने थीम पार्क में राइड्स जोड़कर अपना पोर्टफोलियो बढ़ा रहे हैं। इमेजिका 770 करोड़ रुपये में चार प्रॉपर्टीज खरीद रही है जबकि वंडरेला जून 2024 तिमाही में भुबनेश्वर में 660 करोड़ रुपये के निवेश से एक पार्क खोलने वाली है। यह इसके उम्मीद से करीब तीन महीने पहले है। इसके अलावा यह चेन्नई में भी एक पार्क खोलने वाली है जिसके वित्त वर्ष 2026 में खुलने की उम्मीद है। वंडरेला बंगलुरु, कोचि और हैदराबाद में तीन थीम पार्क चलाती है और अब यह यूपी, एमपी और पंजाब में पार्क खोलने के लिए सरकारों से बातचीत कर रही है।

क्या है दोनों कंपनियों की योजना

वंडरेला के एमडी अरुण चित्तिलापिल्ली का अनुमान है कि भुबनेश्वर पार्क में पहले साल औसतन प्रति यूजर 1 हजार रुपये का रेवेन्यू हासिल हो सकता है और 6 लाख फुटफाल्स हो सकता है यानी इतने लोग आ सकते हैं। इसके बंगलुरु पार्क का फुटफाल करीब 12 लाख है और प्रति यूजर औसतन रेवेन्यू (ARPU) 1300-1400 रुपये है। भुवनेश्वर पार्क की लागत 160 करोड़ रुपये से 170 करोड़ रुपये है और चेन्नई की प्रॉपर्टी के लिए वंडरेला ने लगभग 490 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है। यह अपनी मौजूदा प्रॉपर्टीज में राइड्स और अट्रैक्शंस को बढ़ाएगी। कंपनी के एमडी ने बताया कि कोचि में नया अट्रैक्शन जोड़ा गया है और अब 15 करोड़ रुपये और खर्च किए जाएंगे। हैदराबाद में कंपनी ने करीब 20 करोड़ रुपये के खर्च में कुछ अट्रैक्शंस जोड़े गए हैं और अभी 20 करोड़ और खर्च करने की योजना है।


वंडरेला की कॉम्पटीटर इमेजिका की योजना महाराष्ट्र में चार ऑपरेशनल थीम पार्क और इंदौर में एक वॉटर पार्क का अधिग्रहण करने की है। ये काम जून तिमाही तक पूरा होने की उम्मीद है और इसकी कुल लागत 770 करोड़ रुपये आएगी। इमेजिका जो चार ऑपरेशनल पार्क खरीदेगी, वे वेटन जॉय और साईं तीर्थ ब्रांड नाम से लोनावाला और शिरडी में स्थित हैं। इमेजिका थीम पार्क, वाटर पार्क, स्नो पार्क और होटल नोवोटेल चलाने वाली इमेजिकावर्ल्ड एंटरटेनमेंट ने 8 फरवरी को उम्मीद जताई की यह खरीदारी अगले दो महीने में पूरी हो सकती है।

Go First को 60 दिनों में खोजना होगा खरीदार, NCLT ने आखिरी बार बढ़ाई डेडलाइन

कोरोना ने बिगाड़ दी थी इंडस्ट्री की हालत

कोरोना महामारी के समय एम्यूजमेंट पार्क ऑपरेटर्स को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ी। इंडियन एसोसिएशन ऑफ एम्यूजमेंट पार्क्स एंड इंडस्ट्रीज का अनुमान है कि 2021 में महामारी के चलते इंडस्ट्री को 90 हजार करोड़ रुपये का झटका लगा। वंडरेला के एमडी के मुताबिक कंपनी पिछले साल ही कोरोना के पूर्व के कारोबार के लेवल को पार कर चुकी है। उन्होंने बताया कि रेवेन्यू के मामले में कोविड-पूर्व के मुकाबले कारोबार लगभग दोगुना हो चुका है। इस वित्त वर्ष 2023-24 की बात करें तो अप्रैल-दिसंबर 2023 में सालाना आधार पर वंडरेला का मुनाफा 4 फीसदी गिरकर 37.37 करोड़ रुपये और रेवेन्यू 9 फीसदी उछलकर 1,236 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इमेजिका की बात करें तो यह 1,600 करोड़ रुपये के कर्ज के बोझ से जूझ रही थी और फिर महामारी के कारण मनोरंजन पार्क यानी एम्यूजमेंट पार्क लगभग दो वर्षों के लिए बंद हो गए। पिछले साल मालपानी ग्रुप ने डेट रिजॉल्यूशन प्रोसेस के जरिए इमेजिकावर्ल्ड एंटरटेनमेंट की मेजॉरिटी हिस्सेदारी हासिल कर लिया था। दिसंबर 2023 तिमाही में इसे 4.3 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था जो सालाना आधार पर 37.6 फीसदी कम रहा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।