अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट आने के साथ-साथ डॉलर के कमजोर होने और अमेरिका में महंगाई बढ़ने की चिंताएं खत्म होने से दुनियाभर के शेयर बाजारों में आज जबरदस्त तेजी देखी गई। यूएस लेबर डिपार्टमेंट (U.S. Labor Department) ने कहा कि अमुमान के मुताबिक ही कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फरवरी में 0.4% बढ़ा, जबकि जनवरी में इसमें 0.3% की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं कोर इंफ्लेशन 0.1% बढ़ा। इससे निवेशकों ने राहत की सांस ली। साथ ही यूएस बॉन्ड यील्ड भी गिरकर 1.47% पर आ गया, इससे भी स्टॉक मार्केट्स को सपोर्ट मिला और निवेशक बाजार की तरफ लौटे।

इन पॉजिटिव संकेतों को कारण अमेरिकी बाजार आज सप्ताह के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए और Dow Jones इंडस्ट्रियल ऐवरेज रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। इसी के साथ यूरोपीय बाजारों में भी आज जबरदस्त तेजी आई। पैन-यूरोपियन स्टॉक एक्सचेंज STOXX 600 इंडेक्स अपने 1 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया और आज इसमें 0.2% की तेजी आई। वहीं, फ्रांस का CAC 40 इंडेक्स आज 0.14% उछला। इटली के FTSEMIB में 0.8% की तेजी आई तो जर्मनी का DAX आज फ्लैट रहा। वहीं, ब्रिटेन के FTSE 100 इंडेक्स में आज 0.36% की गिरावट देखने को मिली।

MSCI ऑल कंट्री वर्ल्ड इंडेक्स जो कुल 49 देशों के स्टॉक्स को ट्रैक करती है, आज रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गए और इसमें 0.7% की तेजी आई। वहीं जापान का स्टॉक एक्सचेंज आज 1.78% तो दक्षिण कोरिया का Kospi 2.3% तेजी के साथ बंद हुआ। चीन के Shanghai Composite में 1.9% तो जापान का  Nikkei 225 0.5% तेजी के साथ बंद हुआ। वहीं, अमेरिका का S&P 500 इंडेक्स आज 0.7% की तेजी के साथ अपने दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ।

यूरोपियन सेंट्रल बैंक ने आज अपनी मॉनिटरी पॉलिसी तय की और उम्मीद है कि वह बॉरोइंग कॉस्ट को काबू में रखने के लिए और तेजी से पैसे छापेगी। मार्केट एकेसपर्ट्स को उम्मीद थी कि कोरोना वैक्सीन रॉलआउट होने से अर्थव्यवस्था खुलेगी और इससे महंगाई में थोड़ा इजाफा हो सकता है। लेकिन चिंता की बात अमेरिका के 1.9 बिलियन डॉलर के राहत पैकेज से महंगाई में बेतहासा वृद्धि हो सकती है। निवेशक अब यूएस फेडरल रिजर्व की बैठक में होने वाले फैसले का इंतजार कर रहे हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।