Xtranet Tech IPO Listing: आईटी सॉल्यूशंस ऑफर करने वाली एक्स्ट्रानेट टेक के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 12 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹127 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹130.10 और NSE पर ₹136.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 7% तक का लिस्टिंग गेन (Xtranet Tech Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब शेयर टूट गए।
