Yajur Fibres IPO Listing: यजूर फाइबर्स फ्लैक्स, जूट और हेम्प जैसे रेशों की प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग के काम में है। अब आज इसके शेयरों की BSE SME पर भारी डिस्काउंट के साथ एंट्री हुई। इसके आईपीओ को भी निवेशकों का खास रिस्पांस नहीं मिला था और खुदरा निवेशकों के दम पर ओवरऑल 1.33 गुना भरा था। आईपीओ के तहत ₹174 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹139.20 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला बल्कि लिस्टिंग पर उनकी पूंजी ही 20% घट गई। आईपीओ निवेशकों को और झटका तब लगा, जब शेयर और नीचे आए। टूटकर यह ₹132.25 (Yajur Fibres Share Price) के लोअर सर्किट पर आ गया और इसी पर बंद हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 23.99% घाटे में हैं। चूंकि लॉट साइज 800 शेयरों का था तो हर लॉट पर आईपीओ निवेशक ₹33400 के घाटे में आ गए।
