Yatra Online Shares: प्रमोटर ने बेची 1.8% हिस्सेदारी, शेयर लाल, लेकिन इस कारण नहीं आई तेज गिरावट

Yatra Online Shares: प्रमोटर ने ओपन मार्केट में 1% से अधिक होल्डिंग की बिक्री का खुलासा किया तो आज इसके शेयरों पर शुरुआती कारोबार में दबाव दिखा। हालांकि प्रमोटर ने एक और बात कही, जिसके चलते अधिक गिरावट नहीं आई। डिटेल्स में पढ़ें कि प्रमोटर ने कितने शेयर बेचे और क्यों और प्रमोटर की किस बात पर गिरावट सीमित रही

अपडेटेड Feb 19, 2026 पर 4:33 PM
Story continues below Advertisement
Yatra के शेयरों की करीब ढाई साल पहले 28 सितंबर 2023 को घरेलू स्टॉक मार्केट में एंट्री हुई थी।

Yatra Online Share Price: ट्रैवल सर्विसेज देने वाली यात्रा ऑनलाइन के प्रमोटर ने 17 फरवरी को ओपन मार्केट में अपने शेयर बेचे तो आज इसकी चमक हल्की फीकी पड़ गई। प्रमोटर THCL ट्रैवल होल्डिंग साइप्रस ने अपनी 1.8% हिस्सेदारी हल्की की है। प्रमोटर का कहना है कि यह कुछ लीगल और कंप्लायंस एक्सपेंसेज की फंडिंग के लिए किया गया और अब हाल-फिलहाल में हिस्सेदारी हल्की करने की कोई योजना नहीं है। इसने यात्रा ऑनलाइन के शेयरों की तेज गिरावट थाम ली। हालांकि अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध की आहट पर एकाएक बिकवाली का ऐसा झोंका आया कि यह 4% टूट गया। आज बीएसई पर यह 3.69% की गिरावट के साथ ₹152.70 पर बंद हुआ है। इंट्रा डे में यहां 4% टूटकर ₹152.20 तक आ गया था। इसके शेयरों के आगे की चाल का बात

कैसी है Yatra की कारोबारी सेहत?

कंपनी ने हाल ही चालू वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के मिले-जुले कारोबारी नतीजे पेश किए थे। दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का कंसालिडेटेड लेवल पर शुद्ध मुनाफा 17% गिरकर ₹8.3 करोड़ पर आ गया। हालांकि इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 9% उछलकर ₹256.8 करोड़ पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग लेवल पर बात करें तो कंपनी का ऑपरेटिंग प्रॉफिट इस दौरान ₹17.5 करोड़ से उछलकर ₹24.7 करोड़ पर पहुंच गया तो मार्जिन भी इस दौरान 17% से बढ़कर 19% पर पहुंच गया। आगे को लेकर कंपनी के सीआईओ सिद्धार्थ गुप्ता का कहना है कि कंपनी का फोकस हाई-मार्जिन सेगमेंट्स को बढ़ाने, टेक्नोलॉजी कैपेबिलिटीज बढ़ाने और स्टेकहोल्डर्स के लिए सस्टेनेबल लॉन्ग टर्म वैल्यू में तेजी लाने पर बना रहेगा।


अब तक कैसी रही शेयरों की चाल?

यात्रा ऑनलाइन के शेयरों की करीब ढाई साल पहले 28 सितंबर 2023 को घरेलू स्टॉक मार्केट में एंट्री हुई थी। इसके ₹775 करोड़ के आईपीओ के तहत निवेशकों को ₹1 की फेस वैल्यू वाले 5,45,77,465 शेयर ₹142 के भाव पर जारी हुए थे। हालांकि इसके आईपीओ को निवेशकों को मिला-जुला रिस्पांस मिला था जिसे ओवरऑल 1.66 गुना बोली मिली थी जिसमें एनआईआई (नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स) का हिस्सा तो आधे से भी कम भर पाया था। लिस्टिंग के दिन इसके शेयरों की मार्केट में करीब 10% डिस्काउंट पर एंट्री हुई थी जिससे इसने रिकवरी की कोशिश तो की लेकिन पहले दिन आईपीओ निवेशक मुनाफे में आ नहीं पाए।

पिछले साल 12 मार्च 2025 को तो यह टूटकर ₹65.70 तक आ गया था जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड निचला स्तर था। इस निचले स्तर से शेयरों में रिकवरी शुरू हुई। महज 8 महीने में यह 207.23% उछलकर 17 नवंबर 2025 को ₹201.85 पर पहुंच गया जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस प्रतार 8 ही महीने में इसने निवेशकों की पूंजी को तीन गुना से अधिक बढ़ा दिया। अब आगे की बात करें तो इंडमनी पर मौजूद डिटेल्स के मुताबिक इसे कवर करने वाले 5 एनालिस्ट्स में सभी ने इसे खरीदारी की रेटिंग दी है। इसका हाइएस्ट टारगेट प्राइस ₹270 और लोएस्ट टारगेट प्राइस ₹180 है।

Marushika Tech IPO Listing: ₹117 का शेयर ₹120 पर लिस्ट, नई एंट्री से पहले चेक करें कारोबारी डिटेल्स

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।