Yes Bank ने कहा सिर्फ अटकलें हैं! ARC में 20% स्टेक के लिए RBI की मंजूरी मिलने की खबरों पर दी सफाई

Yes Bank ने साफ कर दिया है कि अपने ARC प्रोजेक्ट के लिए वह पार्टनर की तलाश कर रहा है लेकिन JC Flowers का नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है

अपडेटेड Jul 14, 2022 पर 7:10 AM
Story continues below Advertisement
CNBC-TV18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका की प्राइवेट इक्विटी फर्म जेसी फ्लावर्स (JC Flowers) ने Yes Bank के प्रस्तावित ARC के लिए सबसे बड़ी बोली लगाई है

प्राइवेट सेक्टर के Yes Bank ने 13 जुलाई को बताया कि ARC में 20% स्टेक खरीदने के लिए RBI की मंजूरी मिलने की जो खबर मीडिया में आई थी वह सिर्फ अटकलें हैं। बैंक ने इस मामले में स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा, "बैंक यह साफ करना चाहता है कि कुछ लेख ऐसे छपे हैं जिनमें यह कहा गया है कि ARC में 20% स्टेक खरीदने के लिए RBI की तरफ से सैद्धांतिक मंजूरी मिलने की बात कही गई है। लेकिन यह सिर्फ अटकले हैं। बैंक को इस सोर्स की कोई जानकारी नहीं है और बैंक अटकलों पर कोई बयान नहीं देना चाहता है।"

CNBC-TV18 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका की प्राइवेट इक्विटी फर्म जेसी फ्लावर्स (JC Flowers) ने Yes Bank के प्रस्तावित ARC के लिए सबसे बड़ी बोली लगाई है। इस वेंचर में विदेशी प्राइवेट इक्विटी फर्म जैसे सेरबेरस कैपिटल (Cerberus Capital) और अपोलो ग्लोबल जैसी कंपनियां भी ARC प्रोजेक्ट में Yes Bank की पार्टनर हैं।

Yes Bank ने साफ कर दिया है कि अपने ARC प्रोजेक्ट के लिए वह पार्टनर की तलाश कर रहा है लेकिन JC Flowers का नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है। Yes Bank ने कहा, "बैंक यह साफ करना चाहता है कि पार्टनर खोजने की प्रक्रिया चल रही है और अभी इसमें कोई फैसला नहीं लिया गया है।"


Yes Bank ने आगे बताया, "हम इस मामले में एक्सचेंज को जानकारी देते रहेंगे।" Yes Bank ने यह सफाई ऐसे समय में दी है जब RBI ने साफ कर दिया है कि किसी एसेट रीकंस्ट्रक्शन कंपनी में किसी बैंक के पास 9.9 से ज्यादा हिस्सेदारी होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें - Paytm Money ने म्यूचुअल फंड KYC अपडेट करने की आखिरी तारीख बढ़ाई, जानिए कब तक मिली मोहलत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।