Get App

YES Bank Q3 Update : 5% बढ़कर ₹2.58 लाख करोड़ हुई लोन ग्रोथ, डिपॉजिट में भी उछाल

YES Bank Q3 Update : यस बैंक के लोन और डिपॉजिट में तीसरी तिमाही के दौरान सालाना मजबूती दिखी है। CASA और क्रेडिट रेशियो में सुधार के संकेत हैं। शेयर पर निवेशकों की नजर रहेगी। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड Jan 03, 2026 पर 9:56 PM
YES Bank Q3 Update : 5% बढ़कर ₹2.58 लाख करोड़ हुई लोन ग्रोथ, डिपॉजिट में भी उछाल
यस बैंक का शेयर शुक्रवार, 2 जनवरी को BSE पर 3.82% गिरकर ₹22.31 पर बंद हुआ।

YES Bank Q3 Update : प्राइवेट सेक्टर लेंडर YES Bank Ltd ने शनिवार, 3 जनवरी को दिसंबर 2025 तिमाही के लिए अपने अनंतिम बिजनेस आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों से बैंक के कर्ज, जमा और ऑपरेशनल सेहत की साफ तस्वीर सामने आती है।

दिसंबर 2025 तिमाही के अंत में यस बैंक के लोन और एडवांसेज सालाना आधार पर 5.2% बढ़कर ₹2,57,508 करोड़ हो गए। दिसंबर 2024 में यह आंकड़ा ₹2,44,834 करोड़ था। तिमाही आधार पर भी लोन बुक में 2.9% की बढ़त दर्ज की गई है, जो सितंबर 2025 के ₹2,50,212 करोड़ से ज्यादा है।

यस बैंक के डिपॉजिट का हाल

बैंक के कुल डिपॉजिट ₹2,92,484 करोड़ रहे, जो सालाना आधार पर 5.5% की बढ़त को दिखाता है। दिसंबर 2024 में डिपॉजिट ₹2,77,224 करोड़ थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें