Yes Bank Share Price: लॉक-इन पीरियड खत्म होने पर तेजी से ऊपर-नीचे हो रहे शेयर, निवेश के लिए ऐसे बनाएं स्ट्रैटजी

Yes Bank Share Price: निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक Yes Bank के शेयरों में आज भारी गिरावट है। तीन साल का लॉक-इन पीरियड समाप्त होने के बाद इसके शेयर आज इंट्रा-डे में करीब 13 फीसदी टूटकर 14.40 रुपये के भाव पर आ गए। हालांकि कुछ ही देर में यह रिकवर होकर 15.88 रुपये के भाव पर पहुंच गया जो एक दिन पहले के बंद भाव 16.52 रुपये से 3.87 फीसदी डाउन है

अपडेटेड Mar 13, 2023 पर 11:10 AM
Story continues below Advertisement
तीन साल पहले Yes Bank को डूबने से बचाने के लिए इसके शेयरों को लॉक किया गया था। इसके तहत 100 शेयरों से अधिक होल्डिंग वाले शेयरहोल्डर्स के 75 फीसदी शेयरों को तीन साल तक के लिए लॉक-इन कर दिया गया था।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Yes Bank Share Price: निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक Yes Bank के शेयरों में आज भारी उतार-चढ़ाव है। तीन साल का लॉक-इन पीरियड समाप्त होने के बाद इसके शेयर आज इंट्रा-डे में करीब 13 फीसदी टूटकर 14.40 रुपये के भाव पर आ गए थे। हालांकि फिर इसने इस लेवल से करीब 12 फीसदी का जंप मारते हुए 16.16 रुपये के भाव पर पहुंच गया जो एक दिन पहले के बंद भाव 16.52 रुपये से 2.18 फीसदी डाउन है। बीएसई पर मौजूद डेटा के मुताबिक फिलहाल इसके सेलर्स से ज्यादा खरीदार मौजूद हैं। बता दें कि तीन साल पहले बैंक को डूबने से बचाने के लिए इसके शेयरों को लॉक किया गया था। इसके तहत 100 शेयरों से अधिक होल्डिंग वाले शेयरहोल्डर्स के 75 फीसदी शेयरों को तीन साल तक के लिए लॉक-इन कर दिया गया था।

    आईआईएफएल सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता के मुताबिक यस बैंक के शेयर फिलहाल सपोर्ट लेवल पर ट्रेड हो रहे हैं। अगर यह 15 रुपये के सपोर्ट लेवल को बनाए रखने में सफल होता है तो इसमें शानदार रिकवरी दिख सकती है। हालांकि 18 रुपये का लेवल रेजिस्टेंस के तौर पर काम कर रहा है।

    तीन साल पहले लॉक-इन हुए थे Yes Bank के शेयर


    भारी वित्तीय बोझ और गड़बड़ियों से जूझते यस बैंक को उबारने के लिए यस बैंक लिमिटेड रीकंस्ट्रक्शन स्कीम, 2020 लाया गया था। इसकी अधिसूचना 13 मार्च 2020 को जारी की गई थी। इसके स्कीम के क्लॉज 3 के सब-क्लॉज 8 के तहत मौजूदा शेयरधारकों के 75 फीसदी इक्विटी और स्कीम के तहत अलॉट किए गए शेयरों को तीन साल तक के लिए लॉक कर दिया गया। इसके तहत जिनके पास 100 से अधिक शेयर थे, उनकी 75 फीसदी होल्डिंग को लॉक कर दिया गया। अब आज यह लॉक-इन पीरियड खत्म हो गया।

    Nazara की दो सब्सिडियरीज के भी पैसे फंसे सिलिकॉन वैली बैंक में, फिर भी इस कारण कंपनी नहीं है परेशान

     

    शानदार रिकवरी लेकिन अभी भी 35% डाउन

    यस बैंक के शेयरों में आज निचले लेवल से शानदार रिकवरी दिखी। हालांकि अभी भी यह एक साल के हाई से करीब 35 फीसदी डिस्काउंट पर है। पिछले साल 14 दिसंबर 2022 को यह 24.75 रुपये के भाव पर था जो एक साल का रिकॉर्ड ऊंचा स्तर है। इससे पहले 30 मार्च 2022 को यह 12.11 रुपये के एक साल के निचले स्तर पर था।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।