Yes Bank Share 4% आया नीचे, 24.78 करोड़ शेयरों की खरीद-फरोख्त का दिखा असर

Yes Bank Share Price: शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 32.81 रुपये और निचला स्तर 14.10 रुपये है। अपर प्राइस बैंड 20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 34.10 रुपये और लोअर प्राइस बैंड 20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22.74 रुपये है। 15 फरवरी को खबर थी कि अमेरिका के कार्लाइल ग्रुप ने ओपन मार्केट ट्रांजैक्शंस के जरिये यस बैंक में 1.35 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची है

अपडेटेड Feb 19, 2024 पर 4:24 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Yes Bank शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 32.81 रुपये है।

Yes Bank Share: 19 फरवरी को प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक के शेयर में 5 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली। बीएसई पर सुबह शेयर मामूली बढ़त के साथ 28.45 रुपये पर खुला। दिन में इसने पिछले पिछले बंद भाव से करीब 5 प्रतिशत तक की गिरावट देखी और 27 रुपये का लो छुआ। कारोबार खत्म होने पर शेयर 4.6 प्रतिशत की गिरावट के साथ 27.10 रुपये पर सेटल हुआ।

शेयर में आई गिरावट की अहम वजह 0.86 प्रतिशत इक्विटी की खरीद-फरोख्त है। ट्रेडिंग सेशन के दौरान यस बैंक में करीब 24.78 करोड़ शेयरों को खरीदे-बेचे जाने की खबर है। इनकी वैल्यू 674 करोड़ रुपये आंकी गई है।

15 फरवरी को Yes Bank में कार्लाइल ग्रुप ने की थी सेलिंग


15 फरवरी को खबर आई थी कि अमेरिका के कार्लाइल ग्रुप ने ओपन मार्केट ट्रांजैक्शंस के जरिये यस बैंक में 1.35 प्रतिशत हिस्सेदारी 1056.9 करोड़ रुपये में बेची है। बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक, कार्लाइल ग्रुप की इकाई CA Basque Investments ने यस बैंक के 39 करोड़ शेयर 27.10 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर बेचे। इन शेयरों में से 30,63,05,668 शेयरों को मॉर्गन स्टैनली एशिया ने इसी कीमत पर खरीदा। खरीद की कुल वैल्यू 830.08 करोड़ रुपये है।

PB Fintech Share 10% तक भागा, IRDAI से एक मंजूरी ने दी किक

ताजा शेयर बिक्री के बाद कार्लाइल ग्रुप की Yes Bank में हिस्सेदारी घटकर 5.08 प्रतिशत रह गई, जो दिसंबर 2023 में 6.43 प्रतिशत थी। CA Basque Investments स्पेशल पर्पस व्हीकल है, जिसका मालिकाना हक सीए मारन्स इनवेस्टमेंट्स के पास है। इसका नियंत्रण कार्लाइल ग्रुप की इकाइयों द्वारा मैनेज किए जाने वाले फंडों के जरिये होता है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।