Yes Bank Share: प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक के शेयरों में आज 30 जुलाई को 4 फीसदी से अधिक की तेजी देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 3.01 फीसदी की बढ़त के साथ 25.69 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी के शेयरों में इस साल अब तक करीब 14 फीसदी की तेजी आ चुकी है। बता दें कि कंपनी ने हाल ही में FY25 की पहली तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 80510 करोड़ रुपये हो गया। स्टॉक का 52-वीक हाई 32.81 रुपये और 52-वीक लो 14.10 रुपये है।
