Yes Bank Share Price: 7% उछलकर 22 रुपये के पार पहुंचा यस बैंक, निवेश के लिए ऐसे बनाएं स्ट्रैटजी

Yes Bank Share Price: यस बैंक के शेयर एक बार फिर 22 रुपये के पार पहुंच गए। हालांकि अभी भी यह एक साल के रिकॉर्ड हाई से 11 फीसदी डिस्काउंट पर है। 400 रुपये की तरफ जा रहा यह शेयर अब 25 रुपये का लेवल पार करने में भी हांफ रहा है। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट क मुताबिक इसमें मौजूदा तेजी का रुझान कायम रह सकता है

अपडेटेड Jan 02, 2023 पर 3:15 PM
Story continues below Advertisement
वित्तीय दबावों के चलते Yes Bank के शेयरों में पिछले कुछ वर्षों से गिरावट का रुझान है लेकिन अब इसमें फिर पटरी पर लौटने के संकेत दिख रहे हैं।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Yes Bank Share Price: निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक Yes Bank के शेयरों में आज खरीदारी का शानदार रुझान दिख रहा है। इसके शेयर आज 2 जनवरी को करीब 7 फीसदी की तेजी के साथ 22 रुपये के पार पहुंच गए। इंट्रा-डे में यह बीएसई पर 22.05 रुपये की ऊंचाई पर पहुंचा था। हालांकि अभी भी यह एक साल के रिकॉर्ड हाई से करीब 11 फीसदी नीचे है। 14 दिसंबर 2022 को यह 24.75 रुपये के भाव पर था जो एक साल का रिकॉर्ड ऊंचा स्तर है। फिलहाल यह 5.58 फीसदी की तेजी के साथ 21.75 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है।

    इसका मार्केट कैप 62,393.41 करोड़ रुपये है। आज इसके 3 करोड़ से अधिक शेयरों का लेन-देन यानी ट्रेड (Total Trade Qunatity-TTQ) हो रहा है। मार्केट एक्सपर्ट भी इसमें निवेश बनाए रखने की सलाह दे रहे हैं।

    Yes Bank में जारी रह सकती है तेजी


    मार्केट एक्सपर्ट प्रकाश गाबा के मुताबिक यस बैंक के शेयरों में तेजी का रुझान कायम रह सकता है। उन्होंने इसे लंबे समय तक होल्ड करने की सलाह दी है। बैंक के शेयरों के लिए यह पॉजिटिव रुझान एनपीए बोझ के हल्के होने के चलते और बदली हुई इकोनॉमिक परिस्थितियों के चलते हैं।

    New Year Resolutions: RPG Group के मालिक Harsh Goenka के सात रिजॉल्यूशन, नए साल के लिए जबरदस्त लक्ष्य

    बैंक के साथ क्या है पॉजिटिव

    यस बैंक ने पिछले महीने 48 हजार करोड़ रुपये के एनपीए को जेसी फ्लॉवर्स एसेट रीकंस्ट्रक्शन कंपनी को ट्रांसफर कर दिया था। इसके बैंक की बैलेंसशीट सुधरी है और इसका परिणाम दिसंबर 2022 तिमाही के नतीजे में दिख सकता है। इसके अलावा आरबीआई ने हाल ही में बैंक को अपनी करीब 20 फीसदी हिस्सेदारी दो अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी फर्मों सीए बास्क इंवेस्टमेंट्स और वेरवेंटा होल्डिंग्स को बेचकर 8898 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी थी। हालांकि इस साल मार्च 2023 के आखिरी में इसके करीब 75 फीसदी शेयरों की लॉक-इन अवधि समाप्त होने वाली है यानी कि बाजार में लिक्विडिटी बढ़ जाएगी जिसका असर शेयरों की चाल पर दिख सकता है।

    400 के करीब का शेयर अब 25 भी नहीं पहुंच रहा

    400 रुपये की तरफ जा रहा यह शेयर अब 25 रुपये का लेवल पार करने में भी हांफ रहा है। Yes Bank के शेयर चार साल पहले 400 रुपये के करीब पहुंच रहे थे और अब स्थिति यह है कि पिछले दो साल से यह 25 रुपये के पार भी नहीं पहुंचा है। 10 जुलाई 2020 को यह 25.50 रुपये के भाव पर पहुंचा था और उसके बाद से यह दोबारा 25 रुपये के लेवल को भी पार नहीं कर सका है। वित्तीय दबावों के चलते इसके शेयरों में पिछले कुछ वर्षों से गिरावट का रुझान है लेकिन अब इसमें फिर पटरी पर लौटने के संकेत दिख रहे हैं।

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।