New Year Resolutions: नए साल में लोग रिजॉल्यूशन लेते हैं। इसमें क्या करना है, क्या नहीं करना है, क्या हासिल करना है, इन सब को लेकर एक लक्ष्य तय किया जाता है। मशहूर कारोबारी और आरपीजी ग्रुप (RPG Group) के प्रमुख हर्ष गोएनका ने इस साल के लिए अपने सात रिजॉल्यूशंस को साझा किया है। वह अपने ट्विटर हैंडिल पर मोटिवेशनल कंटेंट साझा करते रहते हैं और अब उन्होंने नए साल 2023 के पहले दिन एक जनवरी को सात रिजॉल्यूशंस साझा किया है। इस ट्वीट को अभी तक 62 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं, 171 रिट्वीट हुए हैं और 1071 लोगों ने लाइक किया है।
ये हैं Harsh Goenka के सात New Year Resolutions
हर्ष गोएनका ने नए साल के लिए पहला रिजॉल्यूशन यह तय किया है कि वह असफलताओं को शुरुआत के तौर पर लेना है। दूसरा रिजॉल्यूशन यह है कि सीखना कभी बंद नहीं करना है। तीसरा, जो आप जानते हैं, वह दूसरों को सिखाना है। चौथा और पांचवा रिजॉल्यूशंस है कि विनम्र रहना है और सकारात्मक आलोचनाओं का सम्मान करना है। छठा रिजॉल्यूशन है कि पहल करनी है। आखिरी रिजॉल्यूशन है कि जो पसंद है, वह करना है।
यूजर्स का शानदार रिस्पांस
हर्ष गोएनका के सातों रिजॉल्यूशंस को ट्विटर पर शानदार रिस्पांस मिल रहा है। यूजर्स उन्हें नए साल की बधाईयां दे रहे हैं और कुछ यूजर्स इसमें और रिजॉल्यूशन जोड़ रहे हैं। जैसे कि एक यूजर ने आठवां रिजॉल्यूशन दिया है कि दो जनवरी को सभी नए रिजॉल्यूशन को रीसेट करना है जब नया साल पुराना हो जाएगा और फिर पुराने आजमाए हुए तरीके से बचे हुए साल गुजारने हैं।
एक और यूजर ने आठवें रिजॉल्यूशन के तौर पर चुनौतियों को स्वीकार करने को जोड़ा है।
एक यूजर ने सवाल किया है कि आप कैसे तय करेंगे कि आलोचना कंस्ट्रक्टिव है या बेमतलब की।