Get App

Yes Bank Share Price: क्या अगले 5 साल में यस बैंक का शेयर 100 रुपए तक जाएगा!

Yes Bank Share Price: इस साल अब तक बैंक के शेयर 4 फीसदी चढ़े हैं। जबकि पिछले एक साल में इसके निवेशकों को 44 फीसदी का मुनाफा हुआ है। अंत में हम बस यही कहेंगे कि Yes Bank का अगले 5 साल में 100 रुपए पहुंचने तक का सपना सच भी हो सकता है लेकिन क्या आप इतना लंबा इंतजार कर पाएंगे?

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 14, 2024 पर 6:49 AM
Yes Bank Share Price: क्या अगले 5 साल में यस बैंक का शेयर 100 रुपए तक जाएगा!
Yes Bank के शेयरों में लाखों रिटेल इनवेस्टर्स का पैसा लगा है, ऐसे में सवाल ये है कि क्या 100 रुपए का सपना सच होगा?

अगर आपसे ये पूछा जाए कि क्या आप अगले 5 साल तक यस बैंक के शेयरों में बने रहेंगे? तो आपका जवाब क्या होगा। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आखिर 5 साल तक रुकने की बात आई कहां से।

टेक्निकल एनालिस्ट प्रकाश गाबा की बात पर भरोसा करें तो यस बैंक के शेयर अगले 5 साल तक होल्ड करने वाले निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा हो सकता है। एक्सपर्ट का मानना है कि अगले पांच साल में यस बैंक के शेयर 100 रुपए तक जा सकते हैं। हालांकि इस बात पर भरोसा करना आपको अभी मुश्किल लग सकता है लेकिन गाबा को भरोसा है कि ये हकीकत में भी बदल सकता है।

Yes Bank के शेयर 13 जून को 1.16 पर्सेंट गिरकर 23.84 रुपए पर बंद हुए हैं। इसका मतलब है कि मौजूदा प्राइस लेवल के हिसाब से यस बैंक के शेयरों में 325 फीसदी का उछाल आ सकता है।

Yes Bank: क्या है प्रकाश गाबा की राय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें