Get App

Yes Bank Shares: अभी और गिरेगा यस बैंक का शेयर? एक महीने में 9% टूटा भाव, जानिए अब क्या करें निवेशक

Yes Bank Shares: यस बैंक के शेयरों में आज 1 अगस्त को लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली। कारोबार के अंत में कंपनी के शेयर 1.64 फीसदी की गिरावट के साथ 18.61 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले 5 दिनों में इस शेयर में 5.72 फीसदी की और पिछले एक महीने में करीब 8.91 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। वहीं पिछले एक साल में इसका शेयर करीब 29 फीसदी टूट चुका है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Aug 01, 2025 पर 6:04 PM
Yes Bank Shares: अभी और गिरेगा यस बैंक का शेयर? एक महीने में 9% टूटा भाव, जानिए अब क्या करें निवेशक
Yes Bank Shares: यस बैंक के शेयर अपने 52-वीक हाई से करीब 28.52% नीचे कारोबार कर रहे हैं

Yes Bank Shares: यस बैंक के शेयरों में आज 1 अगस्त को लगातार तीसरे दिन गिरावट देखने को मिली। कारोबार के अंत में कंपनी के शेयर 1.64 फीसदी की गिरावट के साथ 18.61 रुपये के भाव पर बंद हुए। पिछले 5 दिनों में इस शेयर में 5.72 फीसदी की और पिछले एक महीने में करीब 8.91 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। वहीं पिछले एक साल में इसका शेयर करीब 29 फीसदी टूट चुका है।

यस बैंक की गिनती देश के सबसे अधिक शेयरधारकों वाली कंपनियों में होती है। इसके शेयरधारकों की कुल संख्या 62 लाख के करीब है। जून तिमाही तक के आंकड़ों के मुताबिक, बैंक की करीब 34.73 फीसदी हिस्सेदारी रिटेल निवेशकों के पास है। इसके चलते इस शेयर में रिटेल निवेशकों की काफी दिलचस्पी होती है।

हालांकि एक तथ्य यह भी है कि यस बैंक के शेयरों में काफी निवेशकों का पैसा फंसा हुआ है। कंपनी के शेयर अपने ऑलटाइम हाई से अभी भी करीब 95 प्रतिशत नीचे हैं। ऐसे में निवेशकों की नजरें इस बैंक के रिवाइल पर टिकी हैं। निवेशक जानना चाहते हैं कि उनके पास जो शेयर हैं, उन्हें वो अभी भी होल्ड करें या बेचकर निकल जाएं? या इसमें नई खरीदारी का कोई मौका है?

मुंबई के मनोज मूथड़ा ऐसे ही एक निवेशक हैं, जिन्होंने साल 2024 में यस बैंक के 2,000 शेयर खरीदे थे। इन शेयरों को 24 रुपये प्रति शेयर के भाव पर खरीदा गया था, जो अब घटकर 18.61 रुपये के स्तर पर आ गया। मूथड़ा ने हाल ही में CNBC-आवाज के एक कार्यक्रम में अपनी समस्या रखी और एक्सपर्ट्स से जानना चाहा कि उन्हें अब इस शेयर में क्या करना चाहिए?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें