Get App

शॉर्ट टर्म में डबल डिजिट कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स पर रखें नजर, एक्सपर्ट्स ने दी खरीदारी की सलाह

Havells के शेयर पर एफएंडओ सेगमेंट से दांव लगाने की सलाह देते हुए prakashgaba.com के प्रकाश गाबा ने इसमें खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इस स्टॉक में 1404 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी करनी चाहिए। Havells के शेयर में 1425 रुपये के लक्ष्य नजर आ सकते हैं। इसमें 1390 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Feb 17, 2024 पर 8:45 AM
शॉर्ट टर्म में डबल डिजिट कमाई के लिए इन चार स्टॉक्स पर रखें नजर, एक्सपर्ट्स ने दी खरीदारी की सलाह
PCBL पर मिडकैप सेगमेंट से AUM Capital के राजेश अग्रवाल ने 325 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। इसके चलते सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त पर बंद हुए। शु्क्रवार को सबसे ज्यादा तेजी ऑटो, रियल्टी, फार्मा शेयरों में रही। वहीं एनर्जी और PSE इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में तेजी देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 38 शेयरों में खरीदारी नजर आई। निफ्टी बैंक के 12 में से 7 शेयरों में तेजी रही। सेंसेक्स 376 अंक चढ़कर 72 हजार 427 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 130 अंक चढ़कर 22 हजार 41 पर बंद हुआ। वहीं बाजार बढ़त पर बंद होने से पहले शॉर्ट टर्म में डबल डिजिट कमाई के लिए दिग्गज एक्सपर्ट्स ने एमएंडएम, हैवेल्स, इंडियामार्ट और पीसीबीएल के शेयर में दांव लगाने की राय दी। जानते हैं किसने कितना दिया टारगेट प्राइस-

Motilal Oswal के शिवांगी सरडा का सस्ता ऑप्शनः M&M

Motilal Oswal के शिवांगी सरडा ने कहा कि एमएंडएम के स्टॉक में फरवरी की एक्सपायरी वाली कॉल खरीदने पर कमाई होगी। उन्होंने कहा कि इसकी 1840 के स्ट्राइक वाली कॉल 42 रुपये के आस-पास खरीदें। इसमें कुछ दिनों में 100 रुपये तक के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसमें 20 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का एफएंडओ सुपरस्टार शेयरः Havells Future

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा ने बाजार बंद होने से पहले एफएंडओ सेगमेंट से हैवेल्स के स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक में 1425 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें 1390 रुपये के लेवल पर स्टॉपलॉस के साथ 1404 रुपये के लेवल पर खरीदारी करनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें