Nifty Strategy for Today: निफ्टी -बैंक निफ्टी में आज इन लेवल्स पर मिलेगा मुनाफा, हरगिज ना चूके इनसे नजर

निफ्टी में 22800-22900-23000 पुट राइटर्स का जोन और 23100-23200-23300 पर कॉल राइटर्स का कब्जा है। पहले रजिस्टेंस के नीचे बिकवाली करें, पहले बेस पर ट्रेड चेक करें, टूटा तो 22786-22836 संभव है

अपडेटेड Feb 13, 2025 पर 9:16 AM
Story continues below Advertisement
वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि पहले 22800 पर sell मिला, 23151 तक रैली में बिकवाली ने बेहतरीन काम किया।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 23161-23214 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस23316-23363 (10/20DEMA) पर है। वहीं पहला बेस 22856-22923 पर है जबकि बड़ा बेस 22741/22786-22836 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि पहले 22800 पर sell मिला, 23151 तक रैली में बिकवाली ने बेहतरीन काम किया। निफ्टी बैंक की क्लोजिंग अच्छी रही। निफ्टी ने भी क्लोजिंग बेसिस पर 23000 हासिल किया। FIIs ने कैश में भारी बिकवाली की, इंडेक्स में शॉर्ट/लॉन्ग जोड़े। FIIs के नेट शॉर्ट अब 1.86 लाख कॉन्ट्रैक्ट मिला। FIIs की बिकवाली के सामने रुकना मुश्किल, निचले स्तरों पर DIIs की खरीदारी बचा रही है। इसके मुताबिक ऊपरी स्तरों पर बिकवाली और निचले स्तरों पर लॉन्ग किया जा सकता है।

उन्होंने आगे निफ्टी में 22800-22900-23000 पुट राइटर्स का जोन और 23100-23200-23300 पर कॉल राइटर्स का कब्जा है। पहले रजिस्टेंस के नीचे बिकवाली करें, पहले बेस पर ट्रेड चेक करें, टूटा तो 22786-22836 संभव है। क्योंकि 22800 पुट में सबसे बड़ा OI है, इसलिए लॉन्ग की तरफ contra trade ले सकते हैं। 22786 के नीचे ही नई गिरावट होगी। 23214 के ऊपर ही ब्रेकआउट मिलेगा।


निफ्टी बैंक पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 49621-49781 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 50061-50126/50168 पर है। वहीं पहला बेस 48909- 49069 पर है जबकि बड़ा बेस 48540-48733 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने कहा कि कल शुरू में ही लक्ष्य हासिल हुए, इसके बाद मजबूत पुलबैक मिला। कल भी कहा था जबतक पहला रजिस्टेंस (49781/49621) पार नहीं होगा तबतक ऊपरी स्तरों पर बेचें। पहले बेस पर ट्रेड चेक करें, टूटा तो दूसरा बेस भी मिल सकता है। 49000 पर भारी पुट राइटिंग, मजबूत पुलबैक मिल सकते हैं। 49781 पार हुआ तो ऊपर 50061-51126 मिल सकता है।

Stock Market Crash: 22,800 का स्तर टूटा तो 22,000 का खुलेगा रास्ता, अनुज सिंघल से जानें फैंसी शेयरों में क्या होनी चाहिए निवेश रणनीति

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।