Get App

Nifty Strategy for Today: निफ्टी -बैंक निफ्टी में आज इन लेवल्स पर मिलेगा मुनाफा, हरगिज ना चूके इनसे नजर

निफ्टी में 22800-22900-23000 पुट राइटर्स का जोन और 23100-23200-23300 पर कॉल राइटर्स का कब्जा है। पहले रजिस्टेंस के नीचे बिकवाली करें, पहले बेस पर ट्रेड चेक करें, टूटा तो 22786-22836 संभव है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 13, 2025 पर 9:16 AM
Nifty Strategy for Today: निफ्टी -बैंक निफ्टी में आज इन लेवल्स पर मिलेगा मुनाफा, हरगिज ना चूके इनसे नजर
वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि पहले 22800 पर sell मिला, 23151 तक रैली में बिकवाली ने बेहतरीन काम किया।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 23161-23214 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस23316-23363 (10/20DEMA) पर है। वहीं पहला बेस 22856-22923 पर है जबकि बड़ा बेस 22741/22786-22836 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि पहले 22800 पर sell मिला, 23151 तक रैली में बिकवाली ने बेहतरीन काम किया। निफ्टी बैंक की क्लोजिंग अच्छी रही। निफ्टी ने भी क्लोजिंग बेसिस पर 23000 हासिल किया। FIIs ने कैश में भारी बिकवाली की, इंडेक्स में शॉर्ट/लॉन्ग जोड़े। FIIs के नेट शॉर्ट अब 1.86 लाख कॉन्ट्रैक्ट मिला। FIIs की बिकवाली के सामने रुकना मुश्किल, निचले स्तरों पर DIIs की खरीदारी बचा रही है। इसके मुताबिक ऊपरी स्तरों पर बिकवाली और निचले स्तरों पर लॉन्ग किया जा सकता है।

उन्होंने आगे निफ्टी में 22800-22900-23000 पुट राइटर्स का जोन और 23100-23200-23300 पर कॉल राइटर्स का कब्जा है। पहले रजिस्टेंस के नीचे बिकवाली करें, पहले बेस पर ट्रेड चेक करें, टूटा तो 22786-22836 संभव है। क्योंकि 22800 पुट में सबसे बड़ा OI है, इसलिए लॉन्ग की तरफ contra trade ले सकते हैं। 22786 के नीचे ही नई गिरावट होगी। 23214 के ऊपर ही ब्रेकआउट मिलेगा।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

सब समाचार

+ और भी पढ़ें