Zee Entertainment Enterprises Shares: जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड ने मंगलवार को फॉरेन करेंसी कनवर्टिबल बॉन्ड (FCCB) जारी किया, जिसका लक्ष्य 23.9 करोड़ डॉलर जुटाना है। कंपनी ने शेयर बाजारों को भेजे एक सूचना में यह जानकारी दी। इन FCCBs को रेजोनेंस ऑपर्च्युनिटीज फंड, सेंट जॉन्स वुड फंड लिमिटेड और एबिसु ग्लोबल ऑपर्च्युनिटीज जारी किया जाएगा और इसकी शर्तों को कंपनी और 'प्रस्तावित' निवेशकों के बीच आपस में तय किया जाएगा।
