जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) के शेयरहोल्डर 2 जुलाई को नुकसान में रहे। दिन में शेयर में 4.5 प्रतिशत तक की गिरावट दिखी। BSE पर शेयर 103.50 रुपये के लो तक गया। बाद में 1 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट के साथ 107.15 रुपये पर बंद हुआ। एक दिन पहले कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया था कि कंपनी के बोर्ड ने प्रमोटर ग्रुप की कंपनी 'सनब्राइट मॉरीशस इनवेस्टमेंट्स' को 24,94,85,563 तक फुली कनवर्टिबल वॉरंट जारी करने की मंजूरी दी है। ये वॉरंट प्रेफरेंशियल बेसिस पर जारी किए जाएंगे।
