12 से 24 महीने में दोगुना हो सकता है ZEE एंटरटेनमेंट का शेयर, CLSA ने जताया अनुमान, स्टॉक 6% उछला

Zee Entertainment shares: जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (ZEE) के शेयरों का भाव अगले 12-24 महीनों में दोगुना हो सकता है। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA ने एक रिपोर्ट में यह अनुमान जताया है। इस रिपोर्ट के बाद आज 20 मार्च को ZEE के शेयरों में 6 फीसदी से अधिक की तेजी देखने को मिली। CLSA ने फिलहाल इस शेयर को "आउटपरफॉर्म" की रेटिंग दी हुई है

अपडेटेड Mar 20, 2025 पर 12:58 PM
Story continues below Advertisement
Zee Entertainment shares: CLSA ने कहा कि एडवर्टाइजिंग रेवेन्यू में ग्रोथ के चलते शेयर की री-रेटिंग हो सकती है

Zee Entertainment shares: जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (ZEE) के शेयरों का भाव अगले 12-24 महीनों में दोगुना हो सकता है। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA ने एक रिपोर्ट में यह अनुमान जताया है। इस रिपोर्ट के बाद आज 20 मार्च को ZEE के शेयरों में 6 फीसदी से अधिक की तेजी देखने को मिली। CLSA ने फिलहाल इस शेयर को "आउटपरफॉर्म" की रेटिंग दी हुई है और इसका टारगेट प्राइस 170 रुपये तय किया है। इसका मतलब है कि इसमें मौजूदा स्तर से 70% की संभावित तेजी आ सकती है।

ब्रोकरेज ने कहा कि सोनी के साथ 10 अरब डॉलर का प्रस्तावित मर्जर रद्द होना ZEE एंटरटेनमेंट के शेयरों के लिए एक बड़ा झटका था। इसके बाद से इसके शेयरों में 55% की गिरावट आ चुकी है। इसके कारण ZEE के शेयर इस समय 8x के अपने "सबसे निचले" मूल्यांकन पर कारोबार कर रहा है।

CLSA ने कहा कि एडवर्टाइजिंग रेवेन्यू में ग्रोथ के दम पर आने वाले समय जी एंटरटेनमेंट के शेयर की री-रेटिंग हो सकती है। ब्रोकरेज ने कहा कि जी एंटरटेनमेंट, देश का दूसरा सबसे बड़ा टीवी नेटवर्क है और यह ZEE5 के जरिए ओटीटी सेगमेंट में भी अपनी उपस्थिति बढ़ा रही है।


ZEE एंटरटेनमेंट का ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन (EBITDA Margin) अपने ऐतिहासिक निचले स्तर से 9 प्रतिशत अंक बढ़कर 16% के स्तर पर पहुंच गया है। वित्त वर्ष 2027 तक, CLSA को उम्मीद है कि यह आंकड़ा और 6 प्रतिशत और बढ़ जाएगा। इसके अलावा कंपनी पर कोई कर्ज नहीं है और इसके खातों में 1,700 करोड़ रुपये का कैश हैं।

CLSA को उम्मीद है कि ZEE एंटरटेनमेंट का ऑपरेटिंग प्रॉफिट और शुद्ध मुनाफा वित्त वर्ष 2026 से 2027 के दौरान 22% और 33% की CAGR से बढ़ेगा, भले ही एडवर्टाइजिंग रेवेन्यू इस दौरान सालाना आधार पर 6% बढ़े।

ब्रोकरेज को उम्मीद है कि अगले 12-24 महीनों में शेयर का भाव दोगुना हो जाएगा क्योंकि इसका मार्केट कैप-टू-सेल्स अनुपात 1x है जो रिलायंस-डिज्नी ज्वाइंट वेंचर और सन टीवी की तुलना में 60% से 80% कम है।

फिलहाल ZEE एंटरटेनमेंट के शेयर को 20 एनालिस्ट्स कवर कर रहे हैं। इनमें से 10 एनालिस्ट ने इस शेयर को "buy" की रेटिंग दी हुई है। वहीं 5 ने इसे होल्ड करने की सलाह दी है, जबकि एक ने इसे बेचने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें- Stock Market: शेयर बाजार में आज भी तेजी, सेंसेक्स फिर 76000 के पार, इन 3 कारणों से झूमे निवेशक

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।