Get App

Gainers & Losers: 25 सितंबर को इन शेयरों में रहा सबसे ज्यादा एक्शन

Zee Media Corporation का शेयर 13 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। दरअसल, कंपनी फंड जुटाने के तरीकों पर विचार कर रही है। जी मीडिया ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की आगामी 27 सितंबर को बैठक होने वाली है। इस बैठक में फंड जुटाने के विभिन्न तरीकों पर विचार किया जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 25, 2024 पर 5:32 PM
Gainers & Losers: 25 सितंबर को इन शेयरों में रहा सबसे ज्यादा एक्शन
आज एनर्जी, रिटेल, मेटल इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में दबाव रहा।

सिंतबर एक्सपायरी से पहले बाजार में तेजी देखने को मिली और सेंसेक्स-निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। निफ्टी पहली बार 26,000 के पार बंद हुआ। निफ्टी लगातार 5वें दिन बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी की लगातार चौथे दिन रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई। आज एनर्जी, रिटेल, मेटल इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में दबाव रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 255.83 अंक यानी 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ 85,169.87 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 63.75 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के साथ 26,004.15 के स्तर पर बंद हुआ।

आज इन शेयरों में रहा सबसे ज्यादा एक्शन

Zee Media Corporation | CMP: Rs 15.7 | आज यह शेयर 13 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। दरअसल, कंपनी फंड जुटाने के तरीकों पर विचार कर रही है। जी मीडिया ने शेयर बाजारों को भेजी एक सूचना में बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की आगामी 27 सितंबर को बैठक होने वाली है। इस बैठक में फंड जुटाने के विभिन्न तरीकों पर विचार किया जाएगा। कंपनी की योजना एक या अधिक किस्तों में परमिसेबल इंस्ट्रूमेंट्स या सिक्योरिटीज को जारी करके फंड जुटाने की है।

Delta Corp's | CMP: Rs 133 | कंपनी की रीस्ट्रक्चरिंग योजना के ऐलान के बाद कंपनी के शेयरों में 3 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखने को मिला। कंपनी ने बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने हॉस्पिटैलिटी और रियल एस्टेट बिजनेस को अलग कर एक नई कंपनी बनाने की मंजूरी दे दी है। इस नई कंपनी का नाम 'डेल्टा पेनलैंड प्राइवेट लिमिटेड (DPPL)' रखा गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें