Get App

Zee Media के शेयर 7 दिन में ही 63% भागे, क्या है इस दमदार रैली की वजह?

Zee Media के शेयरों में इस शानदार तेजी की वजह फंड जुटाने की चर्चा है। कंपनी के बोर्ड की 27 सितंबर को हुई मीटिंग में कंपनी के नॉन प्रमोटर/नॉन प्रमोटर ग्रुप कैटेगरी के लोगों को प्रिफरेंशियल इश्यू बेसिस पर कनवर्टिबल 13,33,33,333 वॉरंट्स जारी किए जाने को मंजूरी ​दी गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 29, 2024 पर 4:41 PM
Zee Media के शेयर 7 दिन में ही 63% भागे, क्या है इस दमदार रैली की वजह?
जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड के शेयरों में पिछले कुछ दिनों में दमदार रैली देखी गई है।

Zee Media share: जी मीडिया कॉर्पोरेशन लिमिटेड के शेयरों में पिछले कुछ दिनों में दमदार रैली देखी गई है। पिछले 7 कारोबारी दिनों में यह स्टॉक 63 फीसदी भाग चुका है। ऐसे में नए हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को जी मीडिया के शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी। बीते शुक्रवार को भी इस कंपनी के शेयरों में 10 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 20.70 रुपये के भाव पर बंद हुआ है, जो कि इसका 52-वीक हाई है। इस तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1294 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक लो 10 रुपये है।

क्या है Zee Media के शेयरों में तेजी की वजह?

दरअसल, जी मीडिया के शेयरों में इस शानदार तेजी की वजह फंड जुटाने की चर्चा है। कंपनी के बोर्ड की 27 सितंबर को हुई मीटिंग में कंपनी के नॉन प्रमोटर/नॉन प्रमोटर ग्रुप कैटेगरी के लोगों को प्रिफरेंशियल इश्यू बेसिस पर कनवर्टिबल 13,33,33,333 वॉरंट्स जारी किए जाने को मंजूरी ​दी गई है। जी मीडिया कॉरपोरेशन ने शेयर बाजारों को बताया है कि वॉरंट्स को 15 रुपये प्रति वॉरंट के प्राइस पर इश्यू किया जाएगा।

इस तरह पूरे इश्यू का साइज 2,00,00,00,000 रुपये या 200 करोड़ रुपये होगा। हर एक वॉरंट को अलॉटमेंट के 18 महीनों के अंदर जी मीडिया कॉरपोरेशन के एक फुली पेड अप इक्विटी शेयर में कनवर्ट किया जा सकेगा। बता दें कि इस इश्यू को कंपनी के मेंबर्स और अन्य रेगुलेटरी अप्रुवल मिलना बाकी है। इसके अलावा, जी मीडिया ने शेयर बाजारों को सूचित किया कि वह 22 अक्टूबर 2024 को एक एक्स्ट्राऑर्डिनरी जनरल मीटिंग आयोजित करेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें