जेन टेक्नोलॉजीज के शेयरों में आज 15 जुलाई को 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा है। इस समय यह स्टॉक BSE पर 1362 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी ने AI रोबोट्स और चार डिफेंस प्रोडक्ट्स लॉन्च किए हैं। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में आज जमकर खरीदारी हो रही है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 11,446.83 करोड़ रुपये हो गया है। स्टॉक का 52-वीक हाई 1487 रुपये और 52-वीक लो 573.95 रुपये है।
