ब्रोकरेज फर्म जीरोधा (Zerodha) के ट्रेडिंग ऐप में आज 21 जून को एक बार फिर से तकनीकी खामी आई, जिसके चलते यूजर्स को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर जीरोधा के काइट ऐप (Kite App) से ट्रेड नहीं कर पाने, स्क्रीन के रुक जाने सहित तमाम दिक्कतों की शिकायत दर्ज कराई। कई ट्रेडर्स ने यह भी कहा कि वे इस तकनीकी खामी के चलते कुछ समय तक ऐप के प्लेटफॉर्म को एक्सेस ही नहीं कर पा रहे थे। टेक्निकल ग्लिच के बीच एक यूजर ने कहा, "हम पहले ही दूसरे प्लेटफॉर्म पर स्विच कर चुके हैं। #Zerodha में बहुत सारी समस्याएं हैं।" कई यूजर्स ने प्लेटफॉर्म की इस गैर-जिम्मेदारी के कारण हुई वित्तीय नुकसान पर भी चिंता जताई।
