ZF Commercial Vehicle Control Systems का शेयर क्या सच में 83% हो गया क्रैश? क्यों है इतनी बड़ी गिरावट

ZF Commercial Vehicle Control Systems अपने शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद हर 1 शेयर पर 5 नए शेयर बोनस के तौर पर दे रही है। बोनस शेयर दिए जाने की घोषणा मई में हुई थी। अलॉटमेंट 25 जून को किया जाएगा

अपडेटेड Jun 24, 2026 पर 12:19 PM
ZF Commercial Vehicle Control Systems India ऑटो कंपोनेंट और इक्विपमेंट सेक्टर की कंपनी है।

ZF कमर्शियल व्हीकल कंट्रोल सिस्टम्स इंडिया लिमिटेड के शेयरों में आज, 24 जून को पिछले क्लोजिंग प्राइस से 83.4 प्रतिशत तक की गिरावट दिखी। क्या सच में शेयर क्रैश हो गया है? तो इसका जवाब है ना। दरअसल यह शेयर बुधवार को एक्स-बोनस ट्रेड कर रहा है। बोनस इश्यू के चलते शेयर की कीमत एडजस्ट हुई है। इसके कारण शेयर का ओपनिंग प्राइस पिछली क्लोजिंग से 82.5 प्रतिशत कम हो गया। दिन में शेयर का प्राइस 83.4 प्रतिशत कम होकर 2,663 रुपये के लो तक गया। प्राइस एडजस्टमेंट से शेयरहोल्डर वैल्यू में कोई नुकसान नहीं हुआ है।

ZF Commercial Vehicle Control Systems India अपने शेयरहोल्डर्स को उनके पास मौजूद हर 1 शेयर पर 5 नए शेयर बोनस के तौर पर दे रही है। रिकॉर्ड डेट 24 जून तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, वे बोनस शेयर पाने के हकदार होंगे। लेकिन याद रहे कि आज शेयर खरीदने वालों को बोनस इश्यू का फायदा नहीं मिलेगा।

बोनस शेयर दिए जाने की घोषणा मई में हुई थी। बोनस शेयरों का अलॉटमेंट 25 जून को किया जाएगा। शेयर की फेस वैल्यू 5 रुपये है। ZF कमर्शियल व्हीकल कंट्रोल सिस्टम्स इंडिया, ऑटो कंपोनेंट और इक्विपमेंट सेक्टर की कंपनी है।


डिविडेंड भी देने वाली है ZF Commercial Vehicle

ZF कमर्शियल व्हीकल कंट्रोल सिस्टम्स इंडिया वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 4 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड भी देने वाली है। इस पर 24 जुलाई को कंपनी की सालाना आम बैठक में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी ली जाएगी। उसके बाद पेमेंट 22 अगस्त को या उससे पहले किया जाएगा। डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 10 जुलाई 2026 है। शेयर BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 60 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

कंपनी की वित्तीय सेहत

कंपनी का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 1,132.80 करोड़ रुपये रहा। इस बीच शुद्ध मुनाफा 141.35 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान स्टैंडअलोन बेसिस पर रेवेन्यू 4,055.48 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 506.68 करोड़ रुपये रहा।

Leapfrog Engineering Listing: घाटे में शुरुआत के बाद 5% तक उछला शेयर, अपर सर्किट हिट

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।