Zodiac JRD MKJ के शेयरों में आज 18 सितंबर को 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा है। पिछले 8 कारोबारी दिनों में ही इस स्टॉक में करीब 116 फीसदी की शानदार तेजी आई है। 6 सितंबर को कंपनी के शेयर 31.70 रुपये के भाव पर बंद हुए थे, जो कि इस समय 68.39 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहे हैं। यानी इस अवधि में निवेशकों का पैसा दोगुने से भी अधिक बढ़ा है। दरअसल, इसकी वजह है कंपनी में 33 रुपये प्रति शेयर पर 26 फीसदी हिस्सेदारी के लिए ओपन ऑफर। ओपन ऑफर की इस कीमत को लेकर अब बहस छिड़ गई है।
