Get App

Zomato और Paytm जैसी टेक स्टार्टअप कंपनियों में अगला HDFC Bank या TCS बनने की कुव्वत नहीं: शंकर शर्मा

शंकर शर्मा ने कहा, मार्केट का ऐसा इतिहास नहीं है कि घाटे वाली कंपनियों के शेयरों में अच्छी तेजी आए

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 21, 2021 पर 9:47 PM
Zomato और Paytm जैसी टेक स्टार्टअप कंपनियों में अगला HDFC Bank या TCS बनने की कुव्वत नहीं: शंकर शर्मा

Zomato और Paytm जैसी टेक स्टार्टअप कंपनियों के IPO को लेकर भले ही मार्केट में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा हो लेकिन शंकर शर्मा की राय इससे अलग है। First Global के वाइस चेयरमैन और को-फाउंडर शंकर शर्मा ने कहा कि HDFC Bank और TCS जैसी कंपनी बनने के लिए सालों तक अच्छे मैनेजमेंट की जरूरत है। ऐसी कंपनी सिर्फ आप पैसे खर्च करके नहीं बन सकते हैं।

मनीकंट्रोल के क्षितिज आनंद के साथ की गई बातचीत में शंकर शर्मा ने कहा कि इन कंपनियों के IPO को लेकर जरूरत से ज्यादा उत्साह है। लिस्टिंग के बाद इन कंपनियों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहेगा। यह पूछे जाने पर कि IPO मार्केट में इतने उत्साह की वजह क्या है? इस पर शंकर शर्मा ने कहा कि IPO के जरिए आप निवेश करके लिस्टिंग के बाद तुरंत मुनाफा बना सकते हैं। ऐसे समय में जब सेकेंडरी मार्केट में पैसा ही पैसा है, बड़े IPO लाने का सही वक्त है। Zomato के मामले में भी यह सही है।

 

शर्मा ने कहा, "मुझे लगता है कि IPO के जरिए पैसा जुटाना उनके लिए ठीक है। बेशक यह सबसे सही वक्त है। लेकिन क्या यह निवेशकों के लिए भी सही वक्त है? यह एक अलग सवाल है। जो कंपनी के लिए सही है वह जरूरी नहीं कि निवेशकों के लिए भी सही हो।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें