Zomato को ₹8.57 करोड़ का GST नोटिस, गुजरात के टैक्स डिपार्टमेंट ने की डिमांड

GST Notice to Zomato: जोमैटो ने कहा कि वह उचित अधिकारियों के समक्ष इस GST आदेश को चुनौती देगी। यह आदेश GST रिटर्न्स और अकाउंट्स के ऑडिट के बाद आया है। जोमैटो का मार्केट कैप वर्तमान में बीएसई पर 1.41 करोड़ रुपये है। दिसंबर 2023 के आखिर तक कंपनी में 98.34 प्रतिशत हिस्सेदारी पब्लिक के पास थी। शेयर की कीमत बीएसई पर 15 मार्च को 159.90 रुपये पर क्लोज हुई

अपडेटेड Mar 17, 2024 पर 9:20 AM
Zomato ने कहा कि GST ऑर्डर CGST Act, 2017 के सेक्शन 73 और GGST Act, 2017 के तहत जारी हुआ है।

GST Notice to Zomato: फूड एग्रीगेटर जोमैटो (Zomato) को 8.57 करोड़ रुपये से ज्यादा का GST ऑर्डर मिला है। इसे डेप्युटी कमिश्नर ऑफ स्टेट टैक्स, गुजरात ने वित्त वर्ष 2018-19 के संबंध में जारी किया है। जोमैटो की ओर से शेयर बाजारों को बताया गया कि ऑर्डर में कंपनी से 4,11,68,604 रुपये के GST का पेमेंट करने को कहा गया है। इसके साथ 4,04,42,232 रुपये का ब्याज 41,66,860 रुपये का जुर्माना भरने को भी कहा गया है, जिसे मिलाकर कुल अमाउंट 8,57,77,696 रुपये होता है। यह आदेश GST रिटर्न्स और अकाउंट्स के ऑडिट के बाद आया है।

स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में जोमैटो ने कहा कि GST ऑर्डर CGST Act, 2017 के सेक्शन 73 और GGST Act, 2017 के तहत जारी हुआ है। आदेश में कहा गया कि ऑडिट में पाया गया कि कंपनी ने अतिरिक्त इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लिया और जीएसटी कर कम भुगतान किया। इसके चलते यह GST ऑर्डर जारी हुआ है।

Zomato की सफाई


वहीं जोमैटो का कहना है कि उसने कारण बताओ नोटिस के जवाब में सभी मसलों पर संबंधित दस्तावेजों, सर्कुलर्स आदि के साथ चीजें साफ कर दी थीं। लेकिन ऐसा लगता है कि अधिकारियों ने ऑर्डर पास करते हुए उन पर पूरी तरह से विचार नहीं किया। जोमैटो ने आगे कहा कि वह उचित अधिकारियों के समक्ष इस आदेश को चुनौती देगी।

शेयर पिछले एक साल में 215% से ज्यादा मजबूत 

जोमैटो शेयर की कीमत बीएसई पर 15 मार्च को 159.90 रुपये पर क्लोज हुई। कंपनी का मार्केट कैप 1.41 करोड़ रुपये है। शेयर ने पिछले एक साल में 215 प्रतिशत से ज्यादा की मजबूती देखी है। बीएसई के डेटा के मुताबिक, दिसंबर 2023 तिमाही में जोमैटो का रेवेन्यू 1,782 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 384 करोड़ रुपये रहा। जोमैटो के शेयर ने बीएसई पर 4 मार्च 2024 को 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर 175.50 रुपये छुआ था।

Dalal Street Week Ahead: इस हफ्ते फेड मीटिंग, सर्विसेज PMI, स्ट्रेस टेस्ट के नतीजों समेत इन अहम फैक्टर्स से तय होगा बाजार का मूड

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।