Zomato IPO, Allotment and listing: शेयर बाजार में जोमैटो की लिस्टिंग उम्मीद से बेहतर हुई है। कंपनी के शेयर BSE पर 115 रुपए पर शेयर हुए हैं। यह इश्यू प्राइश से 51.32 फीसदी यानी 39 रुपए ज्यादा है। जबकि NSE पर जोमैटो के शेयरों की लिस्टिंग 116 रुपए पर हुई है। यह इश्यू प्राइश से 52.63 फीसदी यानी 40 रुपए ऊपर हुई है। कंपनी के शेयरों का इश्यू प्राइस 76 रुपए है।
पहले इसकी लिस्टिंग 27 जुलाई को होने वाली थी लेकिन फिर इसे पहले लिस्ट कराने का फैसला किया था। लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में जोमैटो के शेयरों प्रीमियम बढ़ गया है। इस हफ्ते की शुरुआत में यह 19 रुपए प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा था लेकिन अब यह बढ़कर 29 रुपए के करीब पहुंच गया है। इस हिसाब से देखें तो लिस्टिंग इसके आसपास ही रही।
लिस्टिंग के बाद जोमैटो के शेयरों में लगातार तेजी बनी हुई है। सुबह 10.07 बजे कंपनी के शेयर NSE पर 138.50 रुपए पर ट्रेड कर रहे थे। कंपनी के शेयरों काम मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया है। मार्केट कैप के लिहाज से यह भारत की 45वीं नंबर की कंपनी बन चुकी है। कंपनी के शेयर अपने अपर सर्किट तक पहुंचने वाले हैं। जोमैटो के शेयरों का अपर सर्किट 139.20 रुपए है।
Zomato के शेयरों का आवंटन गुरुवार 22 जुलाई को हुआ था। पहले इसकी लिस्टिंग 27 जुलाई को होने वाली थी लेकिन फिर इसे तय समय से पहले यानी 23 जुलाई को ही लिस्ट करा लिया गया।
लिस्टिंग से पहले कंपनी के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने ट्वीट किया, "हमारी लिस्टिंग के दिन मैं अपने शेयरहोल्डर्स के साथ कुछ शेयर करना चाहता हूं। भविष्य बहुत उत्साह जनक नजर आ रहा है। मैं नहीं जानता हम पास होंगे या फेल लेकिन हम हमेशा की तरह अपना बेस्ट देंगे।"