ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) के शेयरों में आज जमकर खरीदारी हो रही है। इस खरीदारी के चलते शेयर 6 फीसदी से अधिक उछल गए। यह खरीदारी एक ब्लॉक डील के चलते हुई। इस ब्लॉक डील के तहत कंपनी के 1.17 फीसदी के बराबर शेयरों का लेन-देन हुआ। इन शेयरों को किसने खरीदा और किसने बेचा, इसका खुलासा तो नहीं हुआ है लेकिन माना जा रहा है कि सॉफ्टबैंक ने अपने हिस्से के शेयर बेचे हैं। इसके चलते जोमैटो के शेयर आज रॉकेट बन गए।
