Get App

Zomato के शेयरों में 6% की रैली, ब्रोकरेज बुलिश, चेक करें टारगेट प्राइस

Zomato Share : दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 138 करोड़ रुपये नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 347 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। इसके क्विक कॉमर्स बिजनेस ब्लिंकिट में अच्छी-खासी ग्रोथ देखी गई, जिसके चलते कंपनी का रेवेन्यू 69 फीसदी बढ़कर 3,288 करोड़ रुपये हो गया

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Feb 12, 2024 पर 2:34 PM
Zomato के शेयरों में 6% की रैली, ब्रोकरेज बुलिश, चेक करें टारगेट प्राइस
Zomato के शेयरों में आज 12 फरवरी को 6 फीसदी से अधिक की रैली देखी गई।

Zomato Share Price : फूड डिलीवर करने वाली कंपनी Zomato के शेयरों में आज 12 फरवरी को 6 फीसदी से अधिक की रैली देखी गई। इस समय यह स्टॉक 3.81 फीसदी बढ़कर 155.15 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इंट्राडे में इसने 158.70 रुपये के अपने नए 52-वीक हाई को छू लिया। कंपनी ने हाल ही में मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। इस अवधि में कंपनी ने मजबूत ग्रोथ दर्ज किया है। यही वजह है कि आज स्टॉक में खरीदारी हो रही है। स्टॉक का 52-वीक लो 49 रुपये है।

दिसंबर तिमाही में Zomato को 138 करोड़ का मुनाफा

दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 138 करोड़ रुपये नेट प्रॉफिट दर्ज किया है। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 347 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। फूड डिलीवरी के लिए प्लेटफॉर्म फीस लागू करने के बाद दिसंबर तिमाही में जोमैटो का कंट्रीब्यूशन मार्जिन बढ़कर 7.1 फीसदी हो गया। इसके क्विक कॉमर्स बिजनेस ब्लिंकिट में अच्छी-खासी ग्रोथ देखी गई, जिसके चलते कंपनी का रेवेन्यू 69 फीसदी बढ़कर 3,288 करोड़ रुपये हो गया।

Zomato के शेयरों पर ब्रोकरेज की राय

सब समाचार

+ और भी पढ़ें