फूड डिलीवरी कंपनी Zomato के स्टॉक में लिस्टिंग के एक सप्ताह में ही लगभग 85 प्रतिशत की तेजी आ चुकी है। यह स्टॉक 50 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी के साथ लिस्ट हुआ था। हालांकि, इस शेयर के अब बहुत तेजी से बढ़ने की संभावना कम है क्योंकि लिस्टिंग के बाद इस स्टॉक को बाय रेटिंग देने वाली अधिकतर ब्रोकरेज फर्मों को अगले एक वर्ष में इसके 29 जुलाई के 141 रुपये के प्राइस से 17-20 प्रतिशत से अधिक बढ़ने की उम्मीद नहीं है।
