Get App

Zydus Wellness Q2 Results: घाटे से मुनाफे में लौटी कंपनी, शेयर में बढ़त, रेवेन्यू ग्रोथ में दिखा 73% का उछाल

Zydus Wellness Q2 Results: इस तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू ₹1,126.6 करोड़ रहा, जो पिछले साल की इसी तिमाही के ₹650.5 करोड़ के मुकाबले 73.2% की ग्रोथ है।

Edited By: Sujata Yadavअपडेटेड Nov 03, 2026 पर 1:57 PM
Zydus Wellness Q2 Results: घाटे से मुनाफे में लौटी कंपनी, शेयर में बढ़त, रेवेन्यू ग्रोथ में दिखा 73% का उछाल
ज़ाइडस वेलनेस ने इस तिमाही में ₹5 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को ₹53 करोड़ का नुकसान हुआ था।

Zydus Wellness Q2 Results: एफएमसीजी सेक्टर की कंपनी Zydus Wellness ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए है। सितंबर तिमाही में कंपनी घाटे से मुनाफे में लौटी है। जिसके बाद शेयर में भी अच्छी तेजी देखने को मिली।

₹5 करोड़ का नेट प्रॉफिट किया दर्ज

ज़ाइडस वेलनेस ने इस तिमाही में ₹5 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी को ₹53 करोड़ का नुकसान हुआ था। पिछले साल की तिमाही में ₹16 करोड़ का असाधारण नुकसान (एक्सेप्शनल लॉस) हुआ था, जबकि इस तिमाही में ₹7 करोड़ का असाधारण लाभ (एक्सेप्शनल गेन) हुआ, जिससे कंपनी को प्रॉफिट दर्ज करने में मदद मिली।इन दोनों आंकड़ों को एडजस्ट करने के बाद भी ज़ाइडस वेलनेस का नेट लॉस पिछले साल की तुलना में काफी कम हो गया है।

रेवेन्यू 73.2% उछला

सब समाचार

+ और भी पढ़ें