Get App

Zydus Wellness में 9% का उछाल, दो अधिग्रहण पर ब्रोकरेज ने लगाया दांव तो चमके शेयर

Zydus Wellness Share Price: दिग्गज फार्मा कंपनी जाइडस वेलनेस ने हाल ही में दो ऐसे अधिग्रहण किए हैं, जिसके चलते आईआईएफएल कैपिटल का मानना है कि वैल्यूएशन काफी आकर्षक हो गया है। ब्रोकरेज के मुताबिक ऐसा इसलिए क्योंकि ग्रोथ और मार्जिन में होने वाली बढ़ोतरी को मार्केट ने अभी तक वैल्यूएशन में शामिल नहीं किया है। डिटेल्स में पढ़ें

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Sep 07, 2026 पर 3:44 PM
Zydus Wellness में 9% का उछाल, दो अधिग्रहण पर ब्रोकरेज ने लगाया दांव तो चमके शेयर
ब्रोकरेज फर्म आईआईएफएल कैपिटल ने खरीदारी की रेटिंग के साथ जाइडस वेलनेस (Zydus Wellness) की कवरेज शुरू की है।

Zydus Wellness Share Price: ब्रोकरेज फर्म आईआईएफएल ने जाइडस वेलनेस की खरीदारी की रेटिंग और ₹650 के टारगेट प्राइस के साथ कवरेज शुरू की तो इसके शेयर रॉकेट बन गए। एक तरफ शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) धड़ाम हो गए तो दूसरी तरफ जाइडस वेलनेस के शेयर 9% से अधिक उछल पड़े और यह निफ्टी 500 का टॉप गेनर बन गया। आज बीएसई पर यह 3.97% की बढ़त के साथ ₹550.90 पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 9.56% उछलकर ₹580.50 तक पहुंच गया था। इससे पहले 2 मार्च 2026 को बीएसई पर यह एक साल के निचले स्तर ₹357.55 पर था जिससे चार ही महीने में यह 70.871% उछलकर 20 जुलाई 2026 को एक साल के हाई ₹610.95 पर पहुंच गया था।

Zydus Wellness पर क्यों फिदा IIFL Capital?

ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि जाइडस वेलनेस का बिजनेस अब तक शुगर-फ्री, ग्लूकॉन-डी, नाइसिल, इवरयूथ और न्यूट्रालाइट जैसे चुनिंदा ब्रांड्स पर निर्भर रहा है। इनकी अपने-अपने सेगमेंट में मजबूत मार्केट हिस्सेदारी रही है लेकिन सीजनल डिमांड और कैटेगरी की सुस्त ग्रुथ के चलते कंपनी की ग्रोथ सीमित रही है।

हालांकि अब ब्रोकरेज फर्म का कहना है कि राइटबाइक मैक्स प्रोटीन (RiteBike Max Protein) और कंफर्ट क्लिक (Comfort Click-CC) के अधिग्रहण से कंपनी के बिजनेस में बड़ा बदलाव आया है। FY27 तक इन दोनों नए ग्रोथ प्लेटफॉर्म्स की कंपनी के बिजनेस में कुल मिलाकर करीब 50% हिस्सेदारी हो सकती है। इसके दम पर वित्त वर्ष 2026 से वित्त वर्ष 2029 के बीच इसकी सेल्स सालाना 13.7% की रफ्तार से बढ़ सकती है जबकि वित्त वर्ष 2021-26 के बीच इसकी रफ्तार करीब 6.4% CAGR रही थी। ब्रोकरेज के अनुसार कंपनी का कंसालिडेटेड EBITDA मार्जिन भी FY26 के 12.9% से बढ़कर FY29 तक 16% हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें