4 जनवरी 2012


सीएनबीसी आवाज़


महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई की बिल्डिंगों के लिए नियम में बड़ा बदलाव किया है। महाराष्ट्र कैबिनेट ने नए डेवलमपेंट कंट्रोल नियम को मंजूरी दी है। इस नियम के तहत अब टेरेस, फ्लॉवर बेड जैसी चीजों के लिए फ्री एफएमसी नहीं मिलेगी। अब इन स्पेस के लिए भी पैसा देना होगा।


नए एफएसआई के नियमों से बिल्डरों को 35 फीसदी एफएसआई बढ़ाने की सुविधा मिलेगी। इस अतिरिक्त एफएसआई को फंजीबल एफएसआई कहा जाएगा।


फंजीबल एफएसआई का रेट, रेडी रेकनर के 60 फीसदी के बराबर होगा। वहीं पार्किंग एफएसआई से बाहर होगी और उसका कोई प्रीमियम नहीं देना होगा। अब बिल्डर 25 फीसदी ज्यादा पार्किंग बना सकेंगे।