वित्तीय घाटा 4.83 लाख करोड़ रुपये, बजट का 87%

चालू वित्तीय वर्ष के पहले 8 महीने में वित्तीय घाटा बजट का 87 फीसदी रहा है।

अपडेटेड Dec 31, 2015 पर 5:46 PM
Story continues below Advertisement

चालू वित्तीय वर्ष के पहले 8 महीने में वित्तीय घाटा बजट का 87 फीसदी रहा है। वित्त वर्ष 2016 के अप्रैल-नवंबर के दौरान वित्तीय घाटा 4.83 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं अप्रैल-नवंबर के दौरान टैक्स से होने वाली सरकारी आय 4.65 लाख करोड़ रुपये रही, जो बजट अनुमान का 50.5 फीसदी है।

अप्रैल-नवंबर के दौरान कुल सरकारी खर्च 11.42 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जो बजट अनुमान का 64.3 फीसदी है। अप्रैल-नवंबर के दौरान गैर-योजनीय खर्च 8.44 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जो बजट अनुमान का 64.3 फीसदी है। अप्रैल-नवंबर के दौरान योजनीय खर्च 2.98 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जो बजट अनुमान का 64.1 फीसदी है।

अप्रैल-नवंबर के सरकार की नॉन-टैक्स से होने वाली आय 1.73 लाख करोड़ रुपये रही, जो बजट अनुमान का 78.1 फीसदी है। अप्रैल-नवंबर के सरकार की राजस्व आय 6.38 लाख करोड़ रुपये रही, जो बजट अनुमान का 55.9 फीसदी है। अप्रैल-नवंबर के सरकार का राजस्व घाटा 3.45 लाख करोड़ रुपये रहा, जो बजट अनुमान का 87.5 फीसदी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।