जून 2019 के कमजोर नतीजों के बाद बाजार के जानकारों का कहना है कि सितंबर 2019 तिमाही के नतीजे भी कुछ ऐसे ही रहेंगे। कई ब्रोकरेज हाउस ने फिस्कल ईयर 2020-21 के लिए निफ्टी की EPS रेटिंग घटा दी है।
Elara Capital ने फिस्कल ईयर 2020 के लिए निफ्टी50 का EPS टारगेट 4.3 फीसदी डाउनग्रेड करके 582 रुपए कर दिया है। वहीं फिस्कल ईयर 2021 के लिए EPS टारगेट 4.2 फीसदी डाउनग्रेड करके 701 रुपए कर दिया है।
ज्यादातर ब्रोकरेज ने कंपनियों के अर्निंग एस्टिमेट घटा दिए हैं क्योंकि आधी से ज्यादा कंपनियां अपने अनुमान से पीछे रह गई हैं। लिहाजा ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि फिस्कल ईयर 2020 में भी हालात ऐसे ही रहेंगे।
CLSA ने कहा कि वह जिन 114 कंपनियों की कवरेज करता है उनमें से 36 फीसदी कंपनियों के नतीजे अनुमान से कमजोर रहे हैं। 15 फीसदी कंपनियों के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे हैं और 49 फीसदी कंपनियों के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे हैं।
ब्रोकरेज हाउस ने जून तिमाही के बाद जिन शेयरों को डाउनग्रेड किया है, उनमें टॉप 10 ये हैं।
Divis Laboratories Ltd
(डाउनग्रेड करके होल्ड रेटिंग)
टारगेट: Rs 1,670
Shree Cements
(डाउनग्रेड करके अंडरपरफॉर्म)
टारगेट: Rs 20,800
Godrej Properties Ltd
(डाउनग्रेड करके न्यूट्रल)
टारगेट: Rs 910
Cipla
(डाउनग्रेड करके बेचने की सलाह)
टारगेट: Rs 460
Bharat Forge
(डाउनग्रेड करके न्यूट्रल)
टारगेट: Rs 450
Apollo Tyres
(डाउनग्रेड करके न्यूट्रल)
टारगेट: Rs 170
Godrej Consumer
(डाउनग्रेड करके अंडरपरफॉर्म)
टारगेट: Rs 645
Ramkrishna Forgings
(डाउनग्रेड करके होल्ड करने की सलाह)
टारगेट: Rs 475
Repco Home Finance
(डाउनग्रेड करके एक्युमलेट)
टारगेट: Rs 343
Gateway Distriparks
(डाउनग्रेड करके न्यूट्रल)
टारगेट: Rs 113
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
