Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News FEBRUARY 02, 2022 / 6:46 PM IST

Nirmala Sitharaman Interview: LIC IPO से इस साल ही आ जाएगा फंड: निर्मला सीतारमण

Nirmala Sitharaman Interview : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) Network18 के एडिटर-इन-चीफ राहुल जोशी से खास बातचीत कर रही हैं। यह बातचीत संसद में केंद्रीय बजट 2022-23 (Budget 2022) पेश करने के एक दिन बाद हो रही है...

Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने मंगलवार को संसद में वित्त वर्ष 2022-23 के लिए आम बजट (Union Budget 2022) पेश किया। बजट में वेतनभोगी करदाताओं को कोई खास राहत नहीं मिली, लेकिन क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) को लेकर सरकार का रुख काफी हद तक अब साफ हो गया। हालांकि, बुधवार को CNN-News18 के साथ खास बातचीत में निर्मला सीतारमण बजट 2022 पर विस्तार से चर्चा कर रही हैं...

बजट पर विस्तार से होगी निर्मला सीतारमण के साथ चर्चा
बजट पर विस्तार से होगी निर्मला सीतारमण के साथ चर्चा
FEBRUARY 02, 2022 / 6:14 PM IST

सीतारमण ने कहा कि वह नहीं मानती हैं कि रूढ़िवादी नजरिया गलत है। उन्होंने कहा, "रूढ़िवादी होना गलत नहीं है। रूढ़िवादी होना भी जिम्मेदार होना है।" सीतारमण ने कहा, "जब आप देश के वित्त के साथ काम कर रहे होते हैं, तो हमेशा आश्चर्य होता है। उदाहरण के लिए यूरिया की कीमतें बहुत ज्यादा हैं। पेट्रोल अब ओएमसी के हाथों में है।"

    FEBRUARY 02, 2022 / 6:11 PM IST

    डिजिटल करेंसी पर, सीतारमण ने कहा कि यह "जल्द ही या बाद में" होगी

    उन्होंने कहा, "संसद में पारित होने के बाद, RBI कैबिनेट की मंजूरी लेने और डिजिटल रुपया जारी करने के लिए आगे बढ़ेगा। अभी नहीं पता डिजिटल रुपया क्या कहलाएगा।"

      FEBRUARY 02, 2022 / 6:08 PM IST

      इसी साल आ जाएगा LIC के IPO से पैसा

      निर्मला सीतारमण ने कहा, "विनिवेश के प्रति मेरी प्रतिबद्धता बनी हुई है। एयर इंडिया जटिल विषय था। LIC के IPO प्लान ठीक चल रहा है। यह इस साल ही होना चाहिए। इसी साल आ जाएगा LIC के IPO से पैसा।"

        FEBRUARY 02, 2022 / 6:00 PM IST

        वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि दुनिया भर की इकोनॉमी महंगाई को लेकर चिंतित है। इसका योजना पर असर पड़ता है। सीतारमण ने कहा, "हां, हम महंगाई को लेकर चिंतित हैं। जरूरी चीजों को देखें तो दाल और एडिबल ऑयल के लिए अभी भी आयात पर निर्भर रहना पड़ता है। हम लोग दाल और तिलहन का उत्पादन पर्याप्त नहीं कर पा रहे हैं।"

          FEBRUARY 02, 2022 / 5:59 PM IST

          वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि LIC IPO से इसी साल फंड आ जाएगा।

            FEBRUARY 02, 2022 / 5:57 PM IST

            टैक्सेशन पर वित्त मंत्री

            निर्मला सीतारमण ने कहा, टैक्स के मामले में भी स्टेबिलिटी मुहैया कराना मुमकिन है। हम यह नहीं चाहते हैं कि ऐसी कोई चीज शामिल की जाए, जिनसे अनिश्चितता आए। अगर आप टैक्स स्टेबिलिटी को देखें तो आप कम से कम यह भरोसा कर सकते हैं कि जिन लोगों ने यह बनाया है, उनका मकसद है कि इसका बुरा असर कम हो।

              FEBRUARY 02, 2022 / 5:56 PM IST

              वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि कैबिनेट तय करेगी डिजिटल करेंसी का नाम।

                FEBRUARY 02, 2022 / 5:55 PM IST

                वित्त मंत्री ने कहा कि RBI जल्द या बाद में डिजिटल करेंसी जारी करेगा।

                  FEBRUARY 02, 2022 / 5:55 PM IST

                  वित्त मंत्री ने कहा कि RBI जल्द या बाद में डिजिटल करेंसी जारी करेगा।

                    FEBRUARY 02, 2022 / 5:53 PM IST

                    कैपिटल एक्सपेंडिचर पर वित्त मंत्री

                    निर्मला सीतारमण ने कहा, पिछले साल आवंटित कैपिटल एक्सपेंडिचर का 65-58% इस्तेमाल हो चुका है। ओमीक्रोन के कारण पहली तिमाही का कैपिटल एक्सपेंडीचर दूसरी और तीसरी तिमाही तक खर्च हुआ। कोरोनावायरस की दूसरी लहर के बावजूद 68% कैपिटल एक्सपेंडिचर हो पाया है। इस साल ऐसा नहीं होगा क्योंकि ओमीक्रोन के केस कम होने लगे हैं।

                      FEBRUARY 02, 2022 / 5:51 PM IST

                      टैक्सेशन पर, सीतारमण ने कहा कि टैक्स व्यवस्था में स्थिरता और प्रीडेक्टिबल देना संभव है। उन्होंने कहा, "हम अनिश्चितता नहीं लाना चाहते थे। अगर आप टैक्स स्थिरता और प्रीडेक्टिबल को देखते हैं, तो आप कम से कम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि जिन लोगों ने योजना बनाई है, वे यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि इस पर कोई असर न हो।"

                        FEBRUARY 02, 2022 / 5:46 PM IST

                        निर्मला सीतारमण ने कहा कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें चिंता का विषय है।

                          FEBRUARY 02, 2022 / 5:44 PM IST

                          वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, इंफ्रास्ट्रक्चर पर सिर्फ पब्लिक इनवेस्टमेंट से एक निवेश का चक्र तैयार हो जाएगा। हमने सोचा कि अगर इकोनॉमी बेहतर काम करती है तो इंफ्रा पर खर्च बढ़ाने के कई ऊपाय किए जा सकते हैं बशर्तें कि सिर्फ पैसे देकर किया जाए। हम चाहते थे कि इसका असर इकोनॉमी पर बेहतर ढंग से पड़े।

                            FEBRUARY 02, 2022 / 5:42 PM IST

                            सीतारमण ने कहा कि निर्यात बढ़ रहा है। निजी क्षेत्र के निवेश के लिए निर्यात क्षमता है। नई क्षमताएं निश्चित रूप से आने वाली हैं। विरोधियों के बावजूद, इस देश में FDI अभी भी बड़े पैमाने पर आ रहा है। इसलिए कंपनियां FDI के साथ साझेदारी करके खुश हैं और वे क्षमता बढ़ा रही हैं। PLI स्कीम इस तरफ इशारा करती है।

                              FEBRUARY 02, 2022 / 5:40 PM IST

                              इंफ्रा पर वित्त मंत्री

                              वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, इसमें कोई संदेह नहीं है कि हमें मदद करनी चाहिए ताकि रिवाइवल मजबूती के साथ हो। इस रफ्तार को बनाए रखना चाहते हैं और इंफ्रा की जितनी हो सके उतनी मदद करना चाहते हैं।

                                FEBRUARY 02, 2022 / 5:38 PM IST

                                वित्त मंत्री ने कहा कि मौजूदा दौर में इकोनॉमी को मजबूत सपोर्ट चाहिए।

                                  FEBRUARY 02, 2022 / 5:37 PM IST

                                  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि ग्रोथ को लेकर शुरू से ही पीएम नरेंद्र मोदी की स्पष्ट सोच है।

                                    FEBRUARY 02, 2022 / 5:37 PM IST

                                    सीतारमण ने कहा, "इसमें कोई शक नहीं कि हमें मदद देनी चाहिए ताकि पुनरुद्धार टिकाऊ और मजबूत हो।" उन्होंने आगे कहा, "हम उस रफ्तार को जारी रखना चाहते थे और राज्यों को अपने बुनियादी खर्च के साथ आगे बढ़ने में मदद करने के लिए जितना जरूरी हो उतना लेना चाहते थे। इसलिए शुरू से ही पीएम के मन में यह साफ था कि विकास को सुनिश्चित और कायम रखना है।"

                                      FEBRUARY 02, 2022 / 5:34 PM IST

                                      नेटवर्क18 के राहुल जोशी से वित्त मंत्री का इंटरव्यू शुरू। Network18 के राहुल जोशी के साथ इंटरव्यू वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की तरफ से संसद में वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए केंद्रीय बजट पेश करने के एक दिन बाद है।

                                        FEBRUARY 02, 2022 / 5:22 PM IST

                                        Budget 2022 : 1 लाख रुपये में कैसे शुरू होंगे 200 टीवी चैनल? एजुकेशन मिनिस्ट्री चाहती है स्पष्टता

                                        बजट (Budget 2022) के एक प्रस्ताव ने एजुकेशन मिनिस्ट्री को एक बड़ी उलझन में डाल दिया है। दरअसल बजट, 2022 में पीएम ई-विद्या स्कीम के तहत 200 टीवी चैनल शुरू करने और कई पहलों का प्रस्ताव किया गया है, लेकिन इसके लिए महज 1,00,000 रुपये का आवंटन किया गया है। मंत्रालय की इस मसले पर स्पष्टता के लिए व्यय विभाग से संपर्क करने की योजना है, जो एक गलती लग रही है। पढ़ें पूरी खबर...

                                          FEBRUARY 02, 2022 / 3:31 PM IST

                                          Budget 2022: डिजिटल रुपया और डिजिटल एसेट्स में क्या अंतर है, इन पर किस तरह टैक्स लगेगा? खुद वित्तमंत्री ने दिया है इसका जवाब

                                          वित्त मंत्री निर्मला सीतामरमण (Nirmala Sitharaman) ने मंगलवार को पेश बजट (Budget 2022) में सरकार के डिजिटल करेंसी (Digital Currency) लॉन्च करने की योजना के बारे बताया। उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) डिजिटल करेंसी लॉन्च करेगा। इसे इसी साल यानी 2022 में लॉन्च कर दिया जाएगा। उन्होंने डिजिटल एसेट्स पर लगने वाले टैक्स के बारे में भी बताया। यह भी बताया कि डिजिटल करेंसी और डिजिटल एसेट्स में क्या फर्क है। दरअसल डिजिटल करेंसी और डिजिटल एसेट्स को लेकर लोगों में काफी कनफ्यूजन है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं...

                                            FEBRUARY 02, 2022 / 3:16 PM IST

                                            वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज बजट 2022 को लेकर विस्तार से चर्चा करेंगी। CNN-News18 के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का 5.20 बजे Exclusive इंटरव्यू होगा।