कारोबार के अंत में सेसेंक्स 427.44 अंक यानी 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ 59,037.18 के स्तर पर बंद हुआ।
Closing Bell: हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला और अंत में सेसेंक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुआ। आज के कारोबार में छोटे-मझोले शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 2.01 फीसदी टूटकर 24,951.67 के स्तर पर बंद हुआ जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 1.96 फीसदी की गिरावट के साथ 29,967.21 के स्तर पर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेसेंक्स 427.44 अंक यानी 0
Closing Bell: हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र में बाजार में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला और अंत में सेसेंक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुआ। आज के कारोबार में छोटे-मझोले शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 2.01 फीसदी टूटकर 24,951.67 के स्तर पर बंद हुआ जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 1.96 फीसदी की गिरावट के साथ 29,967.21 के स्तर पर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेसेंक्स 427.44 अंक यानी 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ 59,037.18 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 109.75 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 17,617.15 के स्तर पर बंद हुआ।
Market Open: कमजोर ग्लोबल संकेतों ने प्री-ओपनिंग में बाजार का मूड बिगाड़ा है।। 09:17 बजे सेंसेक्स 425.25 अंक यानी 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ 58,943.40 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 185.20 अंक यानी 1.04 फीसदी टूटकर 17,571.80 के स्तर पर नजर आ रहा है।
Market at pre-open: कमजोर ग्लोबल संकेतों ने प्री-ओपनिंग में बाजार का मूड बिगाड़ा है। 09:03 बजे सेंसेक्स 225.32 अंक यानी 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 59,239.30 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं निफ्टी 129.60 अंक यानी 0.73 फीसदी टूटकर 17627.40 के स्तर पर नजर आ रहा है।
Share Market Live Update: ग्लोबल मार्केट संकेत कमजोर नजर आ रहे है। एशिया और SGX NIFTY पर शुरुआती दबाब देखने को मिल रहा है। कल अमेरिकी बाजारों में गिरावट रही। दिन की ऊंचाई से DOW 800 प्वाइंट तो NASDAQ 500 अंक फिसलकर बंद हुआ था लेकिन 7 साल की ऊंचाई से कच्चा तेल थोड़ा नरम पड़ा। ब्रेंट 86 डॉलर के पास पहुंचा है।
HUL के नतीजे, अनुमान से अच्छे
HUL के Q3 नतीजे अनुमान से बेहतर रहे है। आय 10% बढ़कर 13 हजार करोड़ के पार निकला है। PRE COVID स्तरों पर DEMAND पहुंचने से VOLUME 2% बढ़ा है। हालांकि MANAGEMENT ने आगे की ग्रोथ पर चिंता जताई है। कंपनी ने कहा -सुस्त ग्रामीण मांग और बढ़ती लागत से दबाव कायम रह सकता है।
तीसरी तिमाही में RIL से बेहतर नतीजों की उम्मीद है। आय साढ़े 15 परसेंट बढ़कर 1 लाख 93 हजार करोड़ रह सकती है। वहीं मुनाफे में 13 परसेंट उछाल संभव है। पेटकेम और टेलीकॉम कारोबार से अच्छे प्रदर्शन का अनुमान है। Jio का ARPU 144 से बढ़कर 148 रुपए हो सकता है। जनवरी सीरीज में reliance में 5% से ज्यादा की उछाल रही ।
AGS Transact Tech का IPO 1.41 गुना भरा
AGS Transact Technologies के IPO का आज आखिरी दिन है। अब तक करीब डेढ़ गुना इश्यू भरा है। प्राइस बैंड 166 से 175 रुपए के बीच है। कंपनी ने IPO से 680 करोड़ जुटाएगी।
93% बढ़ सकता है JSW STEEL का मुनाफा
RIL के अलावा निफ्टी अन्य तीन कंपनियां JSW STEEL, SBI LIFE और HDFC LIFE आज Q3 नतीजे पेश करेगी। JSW STEEL का मुनाफा 93% बढ़ सकता है। REVENUE में 63% की उछाल संभव है।