Health Tips: क्या आप भी खा रहे हैं हेल्दी स्नैक्स में मखाना, तो हो जाएं सावधान!

Health Tips: हम में से कई लोग जब हेल्दी खाने की तरफ बढ़ते हैं, तो सबसे पहले कुछ ऐसे लो फैट, डायजेस्टिव, शुगर फ्री जैसे टैग वाले फूड्स को अपनाते हैं। लगता है कि अब हम स्मार्ट बन गए हैं, लेकिन हेल्थ कोच का कहना है कि ये स्मार्ट स्नैक्स असल में धीरे-धीरे हमें बीमार बना रहे होते हैं। अगर आपको दिन में अक्सर सुस्ती, पेट भारीपन, बार-बार भूख लगना या वजन बढ़ने जैसी दिक्कतें होती हैं तो हो सकता है आप भी ऐसे ही कुछ स्नैक्स खा रहे हों।

अपडेटेड Aug 02, 2025 पर 22:35
Story continues below Advertisement
हम में से कई लोग जब हेल्दी खाने की तरफ बढ़ते हैं, तो सबसे पहले कुछ ऐसे लो फैट, डायजेस्टिव, शुगर फ्री जैसे टैग वाले फूड्स को अपनाते हैं। लगता है कि अब हम स्मार्ट बन गए हैं, लेकिन हेल्थ कोच का कहना है कि ये स्मार्ट स्नैक्स असल में धीरे-धीरे हमें बीमार बना रहे होते हैं।
हम में से कई लोग जब हेल्दी खाने की तरफ बढ़ते हैं, तो सबसे पहले कुछ ऐसे लो फैट, डायजेस्टिव, शुगर फ्री जैसे टैग वाले फूड्स को अपनाते हैं। लगता है कि अब हम स्मार्ट बन गए हैं, लेकिन हेल्थ कोच का कहना है कि ये स्मार्ट स्नैक्स असल में धीरे-धीरे हमें बीमार बना रहे होते हैं।

अगर आपको दिन में अक्सर सुस्ती, पेट भारीपन, बार-बार भूख लगना या वजन बढ़ने जैसी दिक्कतें होती हैं तो हो सकता है आप भी ऐसे ही कुछ स्नैक्स खा रहे हों।

तो चलिए आज एक-एक करके समझते हैं कि कौन से ऐसे देसी स्नैक्स है जो इंसुलिन रेजिस्टेंस को बढ़ा सकते हैं और इसके साथ ही बेहतर ऑप्शन क्या हैं।

मसालेदार या मीठा मखाना
जो मखाना आप हेल्दी समझकर खाते हैं, वह अगर नमक, मसाले और रिफाइंड ऑयल में भुना हुआ है, तो वो आपके शुगर लेवल को बिगाड़ सकता है। खासतौर पर जो मीठा या गुड़ वाला मखाना होता है उसमें अक्सर शुगर की मात्रा छिपी होती हैं जो सेहत को नुकसान पहुंचाती है। आप घर में भुने प्लेन मखाना इसकी जगह पर खा सकते हैं।

शुगर फ्री प्रोटीन बार्स
सच बात ये है कि ज्यादातर पैकेज्ड प्रोटीन बार्स में जो मीठास होती है वो आर्टिफिशियल होती है और उससे पेट फूलना, गैस हो सकता है। इसकी जगह आप घर पर ही डेट्स, अखरोट और उनके बीज से बार्स बना सकते हैं।

फ्लेवर वाला दही
इनमें जो फल का स्वाद होता है, वो असल में सिरप और एडेड शुगर होता है। जो आपको लगेगा कि हेल्दी है, पर असल में वो एक छुपा हुआ डिजर्ट होता है। इसकी जगह आप सादा दही लीजिए और उसमें खुद से फल या दालचीनी मिलाइए।

डाइजेस्टिव बिस्किट्स
इनका नाम भले ही डाइजेस्टिव हो लेकिन इनमें भी रिफाइंड शुगर और मैदा जैसी चीजें भरपूर मात्रा में होती हैं। कई बिस्किट्स में ग्लूकोज बिस्किट से भी ज्यादा चीनी होती है। इसकी जगह पर आप 1 अखरोट और एक फल खा सकते हैं इससे आपका पेट भी भरेगा और एनर्जी भी मिलेगी।

गुड़ और नेचुरल स्वीटनर वाले स्नैक्स
गुड़, शहद या नारियल शुगर ये सुनने में भले नैचुरल लगते हैं, लेकिन इनका असर भी ब्लड शुगर पर वैसा ही होता है। लगातार इनका सेवन आपकी बॉडी को इनसुलिन के लिए कम रिसपॉन्सिव बना सकता है।

हम अक्सर स्नैक्स को हल्के में ले लेते हैं सोचते हैं कि बस थोड़ी भूख शांत हो रही है। लेकिन यही छोटे-छोटे क्युट दिखने वाले स्नैक्स धीरे-धीरे हमारी हेल्थ को बर्बाद कर सकते हैं।